May 6, 2024, 12:30 am

Bad Cholesterol Symptoms: हाई कोलेस्ट्रॉल बिगाड़ सकता है आपके नाखूनों की खूबसूरती, हाथों पर दिखते हैं लक्षण

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday March 26, 2024

Bad Cholesterol Symptoms: हाई कोलेस्ट्रॉल बिगाड़ सकता है आपके नाखूनों की खूबसूरती, हाथों पर दिखते हैं लक्षण

Bad Cholesterol Symptoms: आज के समय में ज्यादातर लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं। हाई कोलेस्ट्राल का असर व्यक्ति के शरीर के कई अंगों के अलावा नाखूनों पर भी पड़ता है। हाथों-पैरों और नाखूनों पर हाई कोलेस्ट्रॉल के इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और इनके दिखते ही डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए।

क्या है पूरा मामला

बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol Symptoms) लेवल बढ़ जाने के बाद शरीर के महत्वपूर्ण अंगों पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। यह फैट लिवर में जमा हो सकता है जिससे लिवर बीमार हो सकता है। वहीं, नसों में यह कोलेस्ट्रल जमा होने से ब्लड सर्कुलेशन में रूकावट आ सकती है। रक्त का संचार ठीक तरीके से ना हो पाने के कारण ब्रेन स्ट्रोल और दिल का दौरा पड़ने का रिस्क भी बढ़ सकता है। शरीर के अंदरूनी हिस्सों में जमा इस कोलेस्ट्रॉल के लक्षण शरीर के बाहरी हिस्सों पर दिखायी देते है।

नाखूनों पर दिखते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल के ये लक्षण

हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण आंखों,स्किन और नाखूनों पर दिखायी दे सकते हैं। हाथों-पैरों के नाखूनों पर हाई कोलेस्ट्रॉल के कुछ ऐसे ही महत्वपूर्ण लक्षणों के बारे में पढ़ें यहां और इनके दिखते ही अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें।

नाखून में लकीरें दिखना

कई बार नाखूनों में लम्बी-लम्बी रेखाएं या लकीरें दिखायी दे सकती हैं। ये लकीरें शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का एक प्रमुख लक्षण हो सकता है। इन लकीरों की वजह से नाखून टेढ़े-मेढ़े होने लगते हैं और वे ठीक तरीके से बढ़ भी नहीं पाते।

हाथ पैर सुन्न होना

कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से रक्त का संचार बिगड़ सकता है। खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से हाथों-पैरों की नसों को नुकसान पहुंच सकता है। इससे हाथ और पैर सुन्न हो सकते हैं। जिससे व्यक्ति को सर्दी-गर्मी और दर्द महसूस नहीं हो पाता।

यह भी पढ़ें…

Fire In Dumping Ground: डंपिंग ग्राउंड में लगी भीषण आग, लोगों का जीना हुआ मुहाल…अब तक नही पाया जा सका काबू

फंगस और घाव

कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाने की वजह से नसें डैमेज हो सकती हैं जिससे हाथों में घाव हो सकता है। इसी तरह फंगल इंफेक्शन की समस्या भी बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह से बढ़ सकती है।

पीले नाखून

शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने के बाद नाखूनों की रंगत पीली पड़ने लगती है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन खराब होने पर भी नाखूनों की रंगत पीली पड़ सकती है। लेकिन, बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह नाखून पीले पड़ना एक गम्भीर समस्या हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.