May 9, 2024, 10:36 pm

Yamuna Expressway News: यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम 75 किमी प्रति घंटा, आज रात से होगा नया नियम लागू

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday December 14, 2023

Yamuna Expressway News: यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम 75 किमी प्रति घंटा, आज रात से होगा नया नियम लागू

Yamuna Expressway News: हाल ही में इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें की आज रात से यमुना एक्सप्रेस वे पर नया नियम लागू किया जा रहा है। नियम के मुताबिक वाहनों की अधिकतम रफ़्तार 75 किमी प्रति घंटा रखी गई है। परिवहन विभाग ने सर्दियों में कोहरे और धुंध के कारण होने वाले सड़क हादसों को कंट्रोल करने के लिए ये नया नियम लागू किया है। भारी वाहनों के लिए अधिकतम रफ्तार साठ किमी प्रति घंटा तय की गई है। बताया जा रहा है की वाहनों की स्पीड लिमिट 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक एक्सप्रेस वे पर घटी रहेगी। उसके बाद स्पीड लिमिट बढ़ा दी जाएगी।

क्या है पूरा मामला

खबर के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna Expressway News) पर बृहस्पतिवार को रात के 12 बजे वाहनों की से अधिकतम रफ्तार 75 किमी घंटा हो जाएगी। इससे अधिक रफ्तार से वाहन चलाने वालों का चालान कटेगा। सर्दियों में कोहरे के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए यमुना प्राधिकरण के निर्देश दिया पर अधिकतम स्पीड लिमिट में बदलाव किया गया है।

वाहनों के लिए क्या होगी स्पीड लिमिट…आइए जानें…

आपको बता दें की हल्के वाहनों के लिए अधिकतम स्पीड लिमिट 75 किमी प्रति घंटा व भारी वाहनों के लिए 60 किमी प्रति घंटा रहेगी। इससे अधिक रफ्तार पर चलने वाले वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई होगी। पंद्रह दिसंबर से पंद्रह फरवरी तक एक्सप्रेस वे पर स्पीड लिमिट घटी रहेगी।

यमुना एक्सप्रेस वे पर रोजाना करीब 35 हजार वाहन गुजरते हैं

बता दें कि यमुना एक्सप्रेस वे गौतमबुद्ध नगर को आगरा से जोड़ता है। प्रतिदिन एक्सप्रेस वे पर तकरीबन 35 हजार वाहन गुजरते हैं। सप्ताह के अंत में एक्सप्रेस वे पर वाहनों का दबाव काफी अधिक बढ़ जाता है। इसके अलावा एक्सप्रेस वे पर सर्दियों के दौरान हादसे की आशंका काफी बढ़ जाती है। इसकी वजह सर्दियों में पड़ने वाला कोहरा है। जिसकी वजह से एक्सप्रेस वे पर दिखाई देना बेहद कम हो जाता है।

हादसों को कंट्रोल करने के लिए नया नियम लागू किया गया

सर्दियों में कोहरे के कारण हादसों की रोकथाम के लिए वाहनों की अधिकतम स्पीड लिमिट को घटा दिया जाता है। यमुना प्राधिकरण के निर्देश पर बृहस्पतिवार आधी रात से एक्सप्रेस वे पर हल्के वाहनों की अधिकतम रफ्तार को सौ किमी प्रति घंटा से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा व भारी वाहनों की अधिकतम रफ्तार 60 किमी कर दी जाएगी। इसके लिए एक्सप्रेस वे पर सभी तैयारी कर ली गई हैं। इसके अलावा एक्सप्रेस वे पर गति सीमा के प्रति वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए बोर्ड लगा दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें…

Noida News: अब एलिवेटेड रोड पर लगेंगे CCTV कैमरे, ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई

टाेल प्लाजा पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम व पैंफ्लेट वितरण की व्यवस्था की गई है। यमुना प्राधिकरण सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि एक्सप्रेस वे पर प्रवेश के स्थानों पर पैंफ्लेट वितरण, चालकों के लिए रात में चाय की व्यवस्था की गई है। साथ ही साइनेज, रिफ्लेक्टिंग टेप, मौसम व दृश्यता की जानकारी देने वाले बोर्ड को दुरुस्त कर दिया गया है। चालकों से भी अपील है कि वह तय की गई स्पीड लिमिट का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.