April 27, 2024, 6:04 pm

Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, कल से 31 तक हो सकती है बारिश…मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday March 27, 2024

Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, कल से 31 तक हो सकती है बारिश…मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Weather Update: गर्मियों की शुरुआत के साथ ही मौसम के मिजाज ने भी करवट लेना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार कल से 31 मार्च के बीच देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है। तापमान में वृद्धि दिनों दिन जारी है। 21 मार्च से तापमान तेजी से बढ़ा है। सुबह चलने वाली हवाओं के बीच दिन में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। चार दिनों में अधिकतम तापमान छह डिग्री बढ़ा है।

क्या है पूरा मामला

बतादें, मार्च का महीना (Weather Update) शुरू होते ही तापमान ने करवट लेना शुरू कर दिया था। मार्च के पहले दिन, अधिकतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस था। उसके बाद लगातार उतार-चढ़ाव जारी रहा। 21 मार्च से तापमान तेजी से बढ़ा है। सुबह चलने वाली हवाओं के बीच दिन में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। चार दिनों में अधिकतम तापमान छह डिग्री बढ़ा है।

साथ ही सबसे कम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक चला गया, और दोपहर में भी गर्मी हुई। हालांकि बीते मंगलवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम के इसी बदलते मिजाज के चलते मौसम विभाग ने कल से 31 मार्च तक बारिश के आसार बताए हैं।

10 जिलों में बारिश, 10 अप्रैल से लू

मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 28 मार्च से तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। कल से पश्चिमी यूपी के 10 जिले, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में बारिश की संभावना है। वहीं 10 अप्रैल के बाद से लू भी चल सकती है।

यह भी पढ़ें…

UP Govt News: नोएडा की तर्ज पर होगा इस जिले का विकास, सरकार ने बनाई योजना

इस कारण से फिर होगी बारिश

सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी पछुआ हवाओं के साथ 5.8 किमी ऊपर बना हुआ है। इसी तरह पूर्वोत्तर में असम ओर आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाएं भी चल रही हैं। मध्यप्रदेश और इसके आसपास के क्षेत्रों में हवाओं का असर बना है, जो 29 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके बाद से ही मौसम में थोड़ा बदलाव नजर आएगा। 31 को पूर्वी यूपी के कई जिलों में भी बारिश के आसार बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.