April 29, 2024, 11:51 pm

दिल्ली दंगों में हिंसा भड़काने वाला वसीम गिरफ्तार। शाहरुख को दी थी पिस्टल।

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday April 8, 2022

दिल्ली दंगों में हिंसा भड़काने वाला वसीम गिरफ्तार। शाहरुख को दी थी पिस्टल।

साल 2020 में दिल्ली दंगों में शाहरुख को हथियार देने वाला भगोड़ा वसीम गिरफ्तार। भगोड़ा बाबू वसीम हथियार सप्लाई करता है। दिल्ली हिंसा के समय शाहरुख ने पुलिसकर्मी पर बंदूक तानी थी। वसीम ने ही शाहरुख को बंदूक सप्लाई की थी। कई समय से फरार चल रहा था भगोड़ा वसीम। पिछले 10 सालों से अवैध हथियार की सप्लाई कर रहा है वसीम। 2 साल पहले कोर्ट ने वसीम को भगोड़ा करार दिया था।

आपको बता दें बाबू वसीम की पुलिस कई समय से तलाश कर रही थी। अब जाकर पुलिस को सफलता मिली। दिल्ली दंगों के बीच बाबू वसीम का नाम सामने आया था।

इसे भी पढ़ें

यूपी के जेलों में बजेंगे मंत्र, योगी सरकार का नया फरमान

पुलिसिया सूत्रों से पता चला है आरोपी बाबू वसीम कुख्यात गैंगस्टर छेनू पहलवान को भी हथियार सप्लाई कर चुका है। दिल्ली दंगों में वसीम ने शाहरुख के साथ कई लोगों को हथियार दिए थे। दिल्ली दंगों में हिंसा भड़काने में वसीम का अहम रोल था।

वसीम मेरठ का रहने वाला है। पुलिस ने वसीम के पास से इंग्लिश पिस्टल बरामद की। पुलिस ने वसीम को ताहिरपुर से गिरफ्तार किया। वसीम को जेल भेजने की तैयारी कर रही है पुलिस।

पुलिस जानकारी के अनुसार वसीम दिल्ली में एक हत्या का भी आरोपी है। दिल्ली दंगों में वसीम के हथियार से और हिंसा भड़की थी।

यहां क्लिक करें

UNITECH के खाली पड़े प्लॉटों को लेगा नोएडा प्राधिकरण!

Leave a Reply

Your email address will not be published.