April 29, 2024, 1:10 am

UP News:आज और कल यूपी में दिखेगा चक्रवात मिचौंग का असर, मौसम वैज्ञानिकों ने किया अलर्ट

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday December 6, 2023

UP News:आज और कल यूपी में दिखेगा चक्रवात मिचौंग का असर, मौसम वैज्ञानिकों ने किया अलर्ट

UP News: दक्षिण भारत में आए चक्रवाती तूफ़ान मिचौंग तमिलनाडु के इलाकों में तबाही मचाने के बाद भी शांत नही हुआ है। इसका असर अब दिल्ली के साथ UP में भी दिखाई देने लगा है। जिसके लिए मौसम वैज्ञानिकों ने लोगो को अलर्ट कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वी UP में अलग-अलग स्थानों पर बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने के आसार जताए गए हैं।

जानें विस्तार से…

जानकारी के अनुसार चक्रवाती तूफ़ान मिचौंग का असर अब पूरे देश में दिखाई देने लगा है। इसी सिलसिले में बताया गया की
चक्रवाती तूफान मिचौंग मंगलवार की दोपहर में दक्षिणी आंध्रप्रेश के तट को पार कर गया। इसके उत्तर की ओर बढ़ने का असर बुधवार और बृहस्पतिवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों के आसपास और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश को प्रभावित करने के पूरे आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के सीनियर मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, छह और सात दिसंबर हल्की से मध्यम बारिश कई इलाकों में हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने के आसार हैं। सात दिसंबर के बाद मौसम साफ हो जाएगा।

मंगलवार को मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ

जैसा की पहले से मौसम विज्ञान ने बताया था मंगलवार को मौसम सामान्य रहा। एक या दो स्थानों पर मध्यम व हल्का कोहरा छाया रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कहीं-कहीं हल्का कोहरा रहा। अधिकतम तापमान वाराणसी में 30 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस बरेली में दर्ज किया गया। जोकि सामान्य श्रेणी का माना जाता है।

11 दिसंबर को फिर बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, सात दिसंबर से 10 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन फिर 11 दिसंबर से मौसम में बदलाव आ सकता है।

यह भी पढ़े..

Delhi News: मिचौंग तूफान का असर दिल्ली तक बरकरार…ट्रेनों के साथ कई फ्लाइट्स भी हुईं रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published.