May 9, 2024, 2:13 am

नोएडा की सबसे ऊंंची बिल्डिंग से शख्स ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday June 12, 2023

नोएडा की सबसे ऊंंची बिल्डिंग से शख्स ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली से सटे नोएडा में सुसाइड की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां एक बार फिर आत्महत्या का बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस बार एक शख्स ने नोएडा के सबसे ऊंची बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना सामने आने के बाद पुलिस एक्शन में है और इसकी जांच में जुटी है।

क्या है मामला

मिली जानकारी के मुताबिक शख्स ने नोएडा की सबसे ऊंची बिल्डिंग सुपरनोवा से कूदकर मौत को गले लगा लिया. पता चला है कि यह शख्स सुपरनोवा के 35 वीं मंजिल पर बने होटल के कमरे में रुका था और होटल के कमरे से ही इस शख्स ने छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

किसने किया सुसाइड

https://gulynews.com को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक मरने वाला शख्स मूल रूप से केरल का रहने वाला था इस शख्स का नाम अर्जुन था। अर्जुन नोएडा के सेक्टर 94 A स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग में बने होटल में रुका था लेकिन इसी होटल से कूदकर उसने सुसाइड कर लिया। मृतक अर्जुन महज 23 साल का था और वह मूल रूप से केरल के एर्नाकुलम का रहने वाला है।

एक्शन में पुलिस

हैरान कर देने वाली यह घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। घटना के बाद से पुलिस की जांच जारी है पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर अर्जुन ने सुसाइड क्यों किया? सुसाइड के पीछे की क्या वजह है?

यह भी पढ़ें:-

विवाद के बाद स्टार एंकर चित्रा त्रिपाठी ने दर्ज कराई FIR, अब होगी इस शख्स पर कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published.