April 29, 2024, 2:52 am

Tips for Menopause pain: मेनोपॉज को बनाएं आसान, जानिए तकलीफ कम करने के टिप्स

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday April 17, 2022

Tips for Menopause pain: मेनोपॉज को बनाएं आसान, जानिए तकलीफ कम करने के टिप्स

Tips for Menopause pain: एक औरत के जिन्दगी में पीरियड्स की शुरुआत होना जितना नॉर्मल है उतना ही मेनोपॉज होना। जब पीरियड्स हर महीने होना खत्म हो जाता है तो उसे मेनोपॉज कहते है। मेनोपॉज होने के बाद महिलाएं फर्टिलिटी करने में क्षमता नहीं रहती। आमतौर पर ये 50 से 55 की उम्र के बीच होता है। वहीं, मेनोपॉज के दौरान महिलाएं काफी वीक भी महसूस करती है। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखें तो मेनोपॉज के दौरान होने वाली तकलिफों को कम किया जा सकता है।

डाइट पोडियम की संस्थापक और आहार एक्सपर्ट शिखा महाजन का कहना है, “ मेनोपॉज के दौरान, महिलाओं को अक्सर चिड़चिड़ापन, हड्डियों की डनसिटी में कमी और वजन बढ़ने के आसार होते है। इस दौरान कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।” इसलिए, लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके अपना ख्याल रख सकता है।

यह भी पढ़ें:- जितना जरूरी उतना ही खाएं protein, जानिए कितनी जरूरत है शरीर को प्रोटीन की  

वहीं, आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ नितिका कोहली ने मेनोपॉज के बारे में बात करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। वह कहती है “हालांकि कोई भी जिन्दगी की नेचुरल साइकिल को नहीं रोक सकता, लेकिन मेनोपॉज के दौरान आप अपनी देखभाल करने के लिए कई चीजें कर सकते हैं। जो आपके बदलाव के सयम से मदद करेगा और लक्षणों को भी कम करेगा,”।

डॉ कोहली ने दिए टिप्स
*सुबह का अभ्यंग, या आयुर्वेदिक तेल मालिश, मेनोपॉज
की समस्याओं को रोकने के लिए जरूरी हो जाता है। इससे ब्लूड फ़्लो होने मे मदद मिलती है।
* साथ ही, हर दिन एक ही समय पर खाने की कोशिश करें, और एक ही समय पर सोये-उठें।
*डेली हल्के एक्सरसाइज जरूर करें। इससे वात की परेशानी नहीं होती।
* आखिर में खाना न छोड़ें, और दोपहर के समय सबसे भारी भोजन करें इस वक़्त पाचन सबसे मजबूत होता है।

यह भी पढ़ें:-  Hydration: जानिए, आखिर दिनभर में कितना पानी पीना चाहिए?

Leave a Reply

Your email address will not be published.