April 27, 2024, 11:04 am

तांत्रिकों से जरा बचके ! आप न बन जाएं शिकार।

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday March 26, 2022

तांत्रिकों से जरा बचके ! आप न बन जाएं शिकार।

अंधविश्वास हमेशा तबाह करता है। अंधविश्ववास का शिकार ज्यादातर महिलाएं होती है। कुछ पाने की चाह में अंधविश्वास में पड़ जाती है। अंथविश्वास में महिलाएं तांत्रिक के जाल में फंस जाती है। उनपर अंधविश्वास करने लगती है तो अंधविश्वास में बलि के नाम हत्याएं होती हैं तो कभी रेप। घर तबाह हो जाते हैं।

दरअसल मामला राजस्थान के अलवर का है जहां एक ढोंगी तांत्रिक की करतूत सामने आई है। महिलाओं के काम बनवाने के नाम उनसे रेप करता रहा तांत्रिक। डर से महिलाओं ने शिकायत नहीं की और तांत्रिक का शिकार होती रहीं। तांत्रिक कई महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है। महिलाओं को ठीक करने के नाम उनसे रेप करता रहा।

यह भी पढ़ें:-

Rape: पत्नी के साथ जबरदस्ती संबंध रेप है ? क्या कहता है कानून? जानें यहां

 

तांत्रिक महिलाओं से कपड़े उतारकर पूजा करने के लिए कहता। फिर उनके साथ गंदी हरकते करता।

पुलिस ने ढोंगी तांत्रिक को अजमेर से गिरफ्तार किया। तांत्रिक का दावा है कि वो तंत्र-मंत्र से 400 लोगों को ठीक कर चुका है। गिरफ्तारी के कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है तांत्रिक।

अजमेर में युवती पर भूत-प्रेत के नाम पर डराता रहा और उसको ठीक करने के बहाने उसे बहलाता रहा। युवती से मीठी-मीठी बातें कर उसका फायदा उठाता रहा। आरोपी का गिरोह है जो बाहर तक फैला हुआ है । पुलिस पता लगाने में जुटी।

टैक्सी चलाता था तांत्रिक

तांत्रिक 10 साल पहले दिल्ली में टैक्सी चालक था। कमाई न होने पर तांत्रिक बन गया राजेंद्र कुमार वाल्मीकि। लोगों को भूत-प्रेत का डर दिखाकर राजेंद्र कुमार वाल्मीकि तांत्रिक बन गया। तांत्रिक चेलों और अंधभक्तों की मदद से लोगों के घरों में घुसता। फिर महिलाओं से कपड़े खोलकर साथ में पूजा करने के लिए कहता। चेले छोटे परिवारों की जानकारी तांत्रिक को व्हाट्स एप करते। उसके बाद ढोंगी तांत्रिक छोटे परिवार को निशाना बनाता।

फिलहाल पुलिस ढोंगी तांत्रिक से पूछताछ कर रही है। पुलिस पता लगा रही कितनी लड़कियों को शिकार बना चुका है ढोंगी तांत्रिक।

दिल्ली में भी आरोपी राजेंद्र कुमार वाल्मीकि ने तंत्र-मंत्र की आड़ में कई महिलाओं को कपड़े उताकर पूजा करने का झांसा दिया। तांत्रिक राजेंद्र कुमार वाल्मीकि का मोबाइल चेक करने पर कई चैटिंग और पैसों की लेनदेन के स्क्रीनशॉट की जानकारी मिली। आरोपी तांत्रिक खुद के अकाउंट में पैसे ना डलवा कर बुकियों के अकाउंट में पीड़ित परिवारों से पैसे डलवाया करता था। ढोंगी बाबा जुआरी को साथ-साथ सट्टा भी खेलता है। सट्टे में लाखों का नुकसान भी कर चुका है।

यह भी पढ़ें :-

रेप का विरोध किया तो गरम बांस से पीटा, महिला का चीरहरण भी किया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.