April 27, 2024, 2:43 am

शिकार करने आया था लेकिन खुद ही शिकार बन गया!

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday March 26, 2022

शिकार करने आया था लेकिन खुद ही शिकार बन गया!
उत्तर प्रदेश के थाना दनकौर के कनारसी गांव से एक मामला सामने आया है…  जिसमें किडनैप करने आए युवक को गांव के लोगों ने इतना पीटा की उसकी मौके पर मौत हो गई।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस उपायुक्त अमित कुमार सिंह ने जानकारी दी कि कनारसी गांव में रहने वाले नरेश के घर पर शुक्रवार सुबह ननकू नाम का चोर घुस आया। चोर शराब के नशे में काफी धुत था। ननकू उनके घर से कुछ सामान और एक मासूम बच्चे को उठाकर भागने लगा। इसी बीच घर के लोग जाग गए और शोर मचाने लगें। आवाज़ सुनकर आसपास के लोग ने दौड़ाकर आए और चोर को पीटने लगे।
ले जाना पड़ा अस्पताल
पिटाई की वजह से उसकी हालत इतनी खरब हो गई थी कि उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। लेकिन डॉक्टर के चैक करने से पता चल की उसकी  मौत हो चुकी थी। बता दें कि, पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। साथ ही, किडनैपर के परिवार वालों को भी सूचना दे दी है।
यह भी पढ़ें:-
https://www.gulynews.com/husband-tried-to-kill-wife/

Leave a Reply

Your email address will not be published.