May 6, 2024, 9:07 pm

Noida Lok Sabha Election: बढ़-चढ़कर महिलाएं ले रहीं मतदान में हिस्सा, जानें पूरी खबर…

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday April 26, 2024

Noida Lok Sabha Election: बढ़-चढ़कर महिलाएं ले रहीं मतदान में हिस्सा, जानें पूरी खबर…

Noida Lok Sabha Election: पूरे देश में चुनाव का माहौल है। नोएडा में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा वोट करने पहुंच रही हैं। सुबह से ही बूथों पर महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा नजर आई। महिलाओं का मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस बार जिले में कुल सात पिंक बूथ बनाए गए हैं। यही कारण है कि 18 वर्ष की युवती से लेकर 80 वर्ष की वृद्धा भी परिवार सहित मतदान करने पहुंचीं।

क्या है पूरा मामला

बतादें, नोएडा (Noida Lok Sabha Election) में रैलियों और घर-घर जाकर वोट मांगने में मुखर होती महिलाएं मतदान की पिच पर भी आगे नजर आ रही हैं। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही बूथों पर महिलाएं पुरुषों से पहले पहुंच गईं। कहा जाता है कि महिलाएं पहले घर का काम समाप्त करती हैं, उसके बाद मतदान के लिए निकलती हैं, लेकिन इस बार महिलाओं में मतदान के प्रति भारी उत्साह नजर आ रहा है।

सुबह से ही महिलाओं की संख्या अधिक नजर आई

आज मतदान में सुबह से ही बूथों पर महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा नजर आई। महिलाओं का मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस बार जिले में कुल सात पिंक बूथ बनाए गए हैं। यही कारण है कि 18 वर्ष की युवती से लेकर 80 वर्ष की वृद्धा भी परिवार सहित मतदान करने पहुंचीं।

यह भी पढ़ें…

Zomato News: 16 मिनट में होगी खाने की डिलीवरी, जानें जोमैटो का नया फीचर…इतना लगेगा चार्ज?

शहर के साथ देहात में भी महिलाएं रहीं आगे

सेक्टर-128 क्षेत्र के गांव शाहपुर गोवर्धनपुर में मतदान करने पहुंचीं सुशीला ने कहा कि मतदान सबका अधिकार है। शहर और देहात में भी महिलाएं बूथों पर नजर आईं। ग्रेटर नोएडा तिलपता स्थित भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज मतदान केंद्र में मतदान के लिए पहुंची महिलाएं वोट डालने के बाद स्याही का निशान दिखाती हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.