April 27, 2024, 3:37 pm

35 साल की महिला से रेप! नौकरी का झांसा दिया फिर अस्मत लूटी और फरार हो गए

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday March 11, 2022

35 साल की महिला से रेप! नौकरी का झांसा दिया फिर अस्मत लूटी और फरार हो गए

वो महज 35 साल की थी। नौकरी चाहत लिए इधर से उधर भटक रही थी। लेकिन उसे नौकरी मिलती उसके पहले ही उसके जानने वाले दो लोगों ने नौकरी का झांसा देकर उसकी अस्मत लूट ली। हैरान कर देने वाली यह वारदात हरियाणा के रेवाड़ी की है। वो महिला भविष्य बनाना चाहती थी कुछ करना चाहती थी। लेकिन जिन पर भरोसा किया उन्होंने ही भविष्य खराब कर दिया। भरोसा करके जिससे नौकरी की आस रखी उसी ने सब बर्बाद कर दिया।

रेवाड़ी में रहने वाली महिला पूजा (बदला हुआ नाम) ने अपने ही जानकार लोगो से नौकरी के लिए कहा। उन दो युवकों ने हामी भी भरी। और नौकरी दिलाने के बहाने पूजा (बदला हुआ नाम) को गाड़ी में बैठाकर ले गए। युवकों ने गाड़ी में ही पूजा (बदला हुआ नाम) के साथ रेप किया। और बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पहले पूजा (बदला हुआ नाम) बदनामी के डर से चुप रही लेकिन वो उस हादसे को भुला नहीं पा रही थी फिर उसने पुलिस स्टेशन जाने का फैसला किया। पूजा (बदला हुआ नाम) ने आरोपियों पर केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल दोनों आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस दोनों आरोपियों की धर पकड़ में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.