April 27, 2024, 10:09 am

गलतफहमी का शिकार हुआ 56 उम्र का आदमी, लगा छेड़खानी करने का आरोप

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday March 31, 2022

गलतफहमी का शिकार हुआ 56 उम्र का आदमी, लगा छेड़खानी करने का आरोप
बिहार के मुंगेर जिले से हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। जो सच और गलतफहमी की कहानी को बयान करती है। टेटियाबंबर थाना के अंतर्गत  जगतपुर गांव में, एक महिला बाजार से घर पहुंची तो उसने अपने पति को बताया कि किसी ने उसके साथ छेड़खानी की। जिसके बाद उसका पति (ब्रह्मदेव दास) चल गया छेड़खानी करने वाले को सबक सीखने।
अब सुनो आगे का हाल
महिला के हिसाब से जिस आदमी ने छेड़ा था उसका नाम महेश दास था और वह 56 उम्र का आदमी था। ब्रह्मदेव दास को जैसे पता चल वह महेश दास के घर आया और गली-गलौज करने लगा। जब महेश ने उसका विरोध किया तो उसे बहुत मारा। मार खाने के बाद वह गिर पड़ा। घर वालों ने देख तो पास के अस्पताल ले गए। डॉक्टर की जांच से पता चला कि महेश की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: https://gulynews.com/vikash-vaibhav-free-exam/
पुलिस की कार्यवाई
बात दें, पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दो महिलाओं को अरेस्ट कर लिया। जबकि, मौत की खबर सुनकर पिटाई करने वाला अपने परिवार के साथ फरार हो गया।
सच या गलतफहमी?
भूदेव प्रसाद दास राजद के प्रखंड अध्यक्ष टेटियाबंबर की मानें तो शाम को महेश दास तिलकारी हटिया से खरीदारी कर लौट रहा था। रास्ते में एक परिचित मिल, जिससे वह बात करने लगा। उस वक्त महेश को याद आया कि वह टमाटर लेना भूल गया है। जिसके बाद कई बार वह टमाटर-टमाटर बोलने लगा। तभी महिला वहां से गुजर रही थी। महिला को लगा महेश उससे छेड़खानी कर रहा है।
यह भी पढ़ें: https://gulynews.com/free-parking-in-patna/

Leave a Reply

Your email address will not be published.