May 7, 2024, 5:14 am

Lok Sabha elections 2024: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की राजनीति में एंट्री कंफर्म, बीजेपी से लड़ सकती हैं चुनाव

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday December 21, 2023

Lok Sabha elections 2024: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की राजनीति में एंट्री कंफर्म, बीजेपी से लड़ सकती हैं चुनाव

Lok Sabha elections 2024: अपनी बेबाकी के लिए मशहूर और अपने बयानों पर विवादों में रहने वाली बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस की राजनीति में आने की बात अब कंफर्म हो चुकी है। फिल्मों में अपने किरदारों से दर्शकों का दिल जीतने वाली कंगना अब राजनीति में भी छाने को तैयार हैं। कंगना 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections)में बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ेंगी। इस बात की पुष्टि उनके पिता ने कर दी है, लेकिन अभी यह कंफर्म नहीं हुआ है कि उन्हें टिकट कहां से मिलेगा।

क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत लोकसभा का चुनाव (Lok Sabha elections)लड़ेंगी। पिता अमरदीप रनौत ने खुद इस बात की पुष्टि की और कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में कंगना भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। कंगना के पिता के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में फिर माहौल गर्म हो गया है। चंडीगढ़ में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा के स्थानीय नेताओं की गुटबाजी का फायदा इस बार भी किसी नए चेहरे को मिल सकता है। चंडीगढ़ सीट के लिए कई बड़े चेहरों की चर्चा हो रही है। इनमें से अभिनेत्री कंगना रनौत भी एक हैं। तीन दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हिमाचल प्रदेश दौरे के दौरान उनसे अभिनेत्री कंगना रनौत ने मुलाकात की।

Advertisement
Advertisement

बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी कंगना रनौत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात के बाद उनके पिता अमरदीप रनौत ने खुद इस बात की पुष्टि की और कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में कंगना बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।हालांकि चुनाव किस सीट से लड़ेंगी यह फाइनल होना बाकी है। कंगना के पिता के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में फिर माहौल गर्म हो गया है। चंडीगढ़ में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है।

चंडीगढ़ से टिकट मिलने का यह है बड़ा कारण

कंगना रनौत के चुनाव लड़ने की चर्चा तीन लोकसभा क्षेत्रों से हो रही है। पहली सीट इनमें चंडीगढ़ ही है। इसका कारण यह है कि कंगना ने चंडीगढ़ में रहकर स्कूली शिक्षा ग्रहण की है। उन्होंने सेक्टर-15 स्थित डीएवी स्कूल से पढ़ाई की है। यहीं से मॉडलिंग की दुनिया में जाने का सपना भी बुना। इस वजह से उनका शहर से नाता रहा है। उनका परिवार भी चंडीगढ़ में रहा है।

कंगना रनौत मूलरूप से मंडी की रहने वाली हैं

हालांकि कंगना रनौत मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की रहने वाली हैं। साथ ही राष्ट्रवादी विचारधारा और भाजपा के प्रति झुकाव भी उनके नाम चर्चा में आने का कारण बन रहा है। इससे उनको लोकल कनेक्ट कर भाजपा उन्हें प्रत्याशी बना सकती है। साथ ही चंडीगढ़ में बड़ा वर्ग हिमाचल प्रदेश का रहता है। महाराष्ट्र में वह उद्धव ठाकरे से भी कई मामलों में भिड़ गई थी।

मथुरा और मंडी से भी इस बात की चर्चा

कंगना का नाम मथुरा और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भी नाम चल रहा है। मथुरा से अभी अभिनेत्री हेमा मालिनी सांसद है। आयु सीमा को देखते हुए अब भाजपा इस सीट से किसी दूसरे चेहरे की तलाश में है। स्टार के बदले स्टार से इसकी पूर्ति हो सकती है। वहीं, दूसरी कंगना के मूल निवास मंडी की सीट भी एक विकल्प है। लोकल होने की वजह से यहां भी भाजपा उन्हें मौका दे सकती है। अभी इस सीट से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह सांसद हैं।

यह भी पढ़ें…

Lucknow News: जल्द ही राजधानी लखनऊ का बदल सकता है नाम, नगर निगम की बैठक में बन सकती है सहमति

नेताओं की गुटबाजी नए चेहरे को देगी मौका

भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी दोनों ही दलों के नेताओं की गुटबाजी किसी से छिपी नहीं है। भाजपा में तो यह वर्षों से चली आ रही है। इसी वजह से 2014 और फिर 2019 के चुनाव में अभिनेत्री किरण खेर को चेहरा बनाया गया। किरण खेर को भी चंडीगढ़ निवासी होने का फायदा मिला था। भाजपा नेताओं में पहले तो संजय टंडन, सत्यपाल जैन जैसे नेताओं में ही मतभेद रहते थे। अब तो पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद भी इस सूची में शामिल हो गए हैं। उनके जनसंपर्क कार्यालय खुलने के बाद तो  विवाद और बढ़ गया है। उनके उद्घाटन कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा नहीं आए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.