May 6, 2024, 2:55 pm

Lok Sabha Election 2024: राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, कहा-‘भ्रष्टाचार का केंद्र नहीं बल्कि ….

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday April 24, 2024

Lok Sabha Election 2024: राजनाथ सिंह ने  विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, कहा-‘भ्रष्टाचार का केंद्र नहीं बल्कि ….

Lok Sabha Election 2024: ग्रेटर नोएडा में आयोजित चुनावी जनसभा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब देश की अर्थव्यवस्था का केंद्र बिंदु बन गया है।राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश बनाने के लिए होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दूसरी सरकारों के नेता और अधिकारियों के लिए नोएडा भ्रष्टाचार का केंद्र रहा है, लेकिनबल्कि बिजनेस सेंटर बन रहा है।

क्या है पूरा मामला

बतादें, ग्रेटर नोएडा O(Lok Sabha Election 2024) के बिसाहड़ा गांव में मंगलवार को भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दूसरी सरकारों के नेता और अधिकारियों के लिए नोएडा भ्रष्टाचार का केंद्र रहा है, मगर आज प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह भ्रष्टाचार का केंद्र नहीं बल्कि बिजनेस सेंटर बन रहा है।

पहले यहां अपराधियों का खौफ था, लेकिन यह अब गुजरे जमाने की बात हो गई है। अब नोएडा को पर्यटन और कानून के लिए जाना जाता है। योगी के नेतृत्व में यहां की पहचान अब अपराध का रिकॉर्ड नहीं बल्कि निवेश के लिए केंद्र बन रहा है। यहां पर भारत ही नहीं विदेश से भी निवेश आ रहा है। राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश बनाने के लिए होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार बनी और उनके संकल्प से ही जेवर में एयरपोर्ट आज जमीन पर उतर पाया है। उत्तर प्रदेश की पहचान अब विकास है।

राम लला को कुटिया से राजमहल में पहुंचे

राजनाथ सिंह ने कहा कि बहुमत में आने के बाद तीन तलाक, अनुच्छेद 370 और राम लला को कुटिया से राजमहल में स्थापित कराया गया। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि इस समय कांग्रेस प्रधानमंत्री को संपत्ति के सर्वे के नाम पर बदनाम कर रही है। यह देश सभी धर्म और जातियों के लोगों का है, इसलिए देश की संपत्ति पर सभी का एक समान अधिकार है।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ी देश की हैसियत

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब पहले जैसा नहीं है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की हैसियत बढ़ीहै। उन्होंने क्षत्रिय समाज के लोगों से अपील की कि वह डॉ. महेश शर्मा के लिए वोट मांगने आए हैं। चुनाव के बाद एक बार फिर वह जरूर आना चाहेंगे। इस बार दो-तीन लाख नहीं बल्कि पांच लाख वोट से जीता कर डॉ. महेश शर्मा को संसद भेजा जाए।

रूस-यूक्रेन का युद्ध रोककर 22 हजार लोग निकाले गए

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के राष्ट्रपति से बात करके साढ़े चार घंटे तक युद्ध रुकवाया और विद्यार्थियों सहित 22 हजार लोगों को देश वापस लाया गया।

यह भी पढ़ें…

Smart Prepaid Meters Plan: घरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर, बिजली विभाग ने बनाई योजना

भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने तो लोकतंत्र की हत्या

राजनाथ सिंह ने कहा कि सूरत में भाजपा प्रत्याशी के निर्विरोध चुने जाने का कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्याशी के निर्विरोध चुने जाने पर लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मगर जब दूसरी सरकारों के प्रत्याशी चुने जाते हैं तो उनकी आवाज तक नहीं निकलती है। कांग्रेस जनता को गुमराह करके समर्थन लेना चाहती है, लेकिन अब जनता उसके बहकावे में नहीं आ रही।

देश को मजबूत करना है तो भाजपा के पक्ष में मतदान करें

जनसभा में लोकसभा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र ने उन्हें काफी प्यार दिया है और तीसरी बार सांसद के लिए आपके बीच आया हूं। यह क्षेत्र की माटी का कर्ज वह चाहे तो भी नहीं दे सकते हैं और हमेशा कर्जदार रहेंगे। मोदी और योगी की जोड़ी न सिर्फ यूपी बल्कि समूचे देश का विकास कर रही है, इसलिए देश और प्रदेश को मजबूत करना है तो भाजपा के पक्ष में मतदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.