May 17, 2024, 3:33 am

Ghaziabad News: डॉक्टर लड़की से धोखाधड़ी, पहले की शादी.. फिर 20 लाख हड़पा, अंत में दिया धोखा

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday December 21, 2023

Ghaziabad News: डॉक्टर लड़की से धोखाधड़ी, पहले की शादी.. फिर 20 लाख हड़पा, अंत में दिया धोखा

Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद से लव अफेयर में धोखे से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। जिसमे एक लड़के ने पहले तो एक लड़की जो MBBS डॉक्टर थी उसको अपने प्यार के जाल में फंसाया फिर मंदिर में शादी की, उसके बाद 20 लाख की नकदी भी हड़पने के बाद उसे धोखा दे दिया। पुलिस ने सात लोगों पर FIR दर्ज की है।

क्या है पूरा मामला

Ghaziabad News: जानकारी के मुताबिक ग़ाज़ियाबाद के क्रोसिंग रिपब्लिक थाने मे लव- फ़र्ज़ी शादी के बाद सेक्स और अब धोखाधड़ी की अजब कहानी सामने आई हैं। पीड़िता पेशे से MBBS डॉक्टर हैं। आरोप हैं की डुंडाहेड़ा गांव के आकाश त्यागी ने उसके साथ प्रेम विवाह की बात कही थी। मंदिर मे माला ड़ालते हुए रील्स भी बनाई थी । इसके बाद उसे पत्नि बताकर उसके साथ सालो तक शारीरिक शोषण करते रहे।  उसे इमोशनल ब्लैक मेल किया जाता था।

Advertisement
Advertisement

पीड़िता ने बताया की उसके पास 20 लाख रुपए थे वो भी हड़प लिए गए। अब उसे पता चला की मंदिर जाकर सिर्फ़ रील्स बनी हैं। शादी का तो ढोंग ही था, तब उसके होश उड़ गए। धोखा धडी के इस खेल में आकाश त्यागी के घरवाले भी शामिल थे। पीड़ित लड़की की तहरीर पर युवक और उसकी माँ ममता त्यागी सहित 7 लोगो के खिलाफ संगीन धाराओं मे FIR की गई है। पुलिस मामले की बारीकी से छानबीन। करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि गुनहगारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें…

Health News: चार साल से छोटे बच्चों को नहीं पिलाएं कफ सिरप, जा सकती है जान

Leave a Reply

Your email address will not be published.