May 20, 2024, 7:34 am

घर पर ही करें हेयर स्पा। नारियल से बनाएं हेयरस्पा क्रीम।

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday April 4, 2022

घर पर ही करें हेयर स्पा। नारियल से बनाएं हेयरस्पा क्रीम।

लड़कियां अपने बालों को लेकर बहुत परेशानी रहती हैं। महंगे-महंगे प्रोड्क्ट यूज करने के बाद भी अपने बालों से संतुष्ट नहीं रहती। हर महीने पार्लर पर हेयर स्पा करवाती हैं और अपनी जेब भी खाली करती हैं। तो अब आपको पार्लर जाने की जरूरत नही। पार्लर जैसा हेयर स्पा घर पर ही करें।

नारियल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लोग ज्यादातर नारियल पानी पीना पसंद करते हैं। कच्चा भी खाते हैं। नारियल बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है। पार्लर जाने की बजाय घर पर ही नारियल से हेयर स्पा क्रीम बनाकर हेयर स्पा करें।

ये भी पढ़ें

किन वजहों से होता है पुरुषों की कमर में दर्द ? कहीं आप तो इसके शिकार नहीं ?

 

घर पर ही बनाएं हेयर स्पा क्रीम

नारियल के छोटे-छोटे टुकड़े कर लीजिए
नारियल में एक गिलास पानी डालकर इसे अच्छे से मिक्सी में पीस लें।
पीसने के बाद ये हेयर स्पा क्रीम का रूप ले लेगा।
इसके बाद पेस्ट को बालों पर लगाएं और मसाज करें।

इससे आपको पार्लर वाला ही रिजल्ट मिलेगा। आपके बाल बहुत सॉफ्ट हो जाएंगे। अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो झड़ना कम हो जाएगा। ये बालों को नेचुरल कंडीशनर भी करता है। नारियल में विटामिन E भी होता है जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

यहां क्लिक करें

सीढ़ियों से कम करें वजन ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.