July 27, 2024, 8:53 am

Cannes Film Festival: इस लड़की ने किया कमाल, अपने हाथों से सिले कपड़े पहन कान्स में जीता अवॉर्ड

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday May 19, 2024

Cannes Film Festival: इस लड़की ने किया कमाल, अपने हाथों से सिले कपड़े पहन कान्स में जीता अवॉर्ड

Cannes Film Festival: दुनिया के सबसे सम्मानित पुरस्कार समारोह में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनना हर किसी का सपना होता है।कान्स फिल्म फेस्टिवल में उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक लड़की ने भारत का नाम शान से ऊंचा किया है। बागपत की 21 की लड़की ने वो कर दिया जो आज तक कोई नहीं कर पाया। उन्होंने न सिर्फ अपने हाथ से कपड़े सिले बल्कि खूबसूरती के साथ पहनकर कान्स में अवॉर्ड तक जीत लिया।

क्या है पूरा मामला

बतादें, दुनिया के सबसे सम्मानित पुरस्कार (Cannes Film Festival) समारोह में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनना हर किसी का सपना होता है। इस सपने को उभरती हुई फैशन डिजाइनर और कंटेंट क्रिएटर नैंसी त्यागी ने पूरा कर दिया है। यहां तक कि खुद के डिजाइन कपड़े पहनकर डिजिटल क्रिएटर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया है। अब हर कोई इस लड़की के टैलेंट का कायल हो गया है। उत्तरप्रदेश के बागपत जिले की रहने वाली नैंसी का आउटफिट बड़े-बड़े से फैशन डिजाइनर के स्टाइल को मात देता नजर आया। दिल्ली बेस्ड फैशन इन्फ्लुएंसर ने इसे इतना ग्रेसफुली कैरी किया कि सभी देखते रह गए। इस बेबी पिंक गाउन को देखकर नैंसी की मेहनत का अंदाजा साफ लगाया जा सकता है जिसे उन्होंने 30 दिनों तक काम करके बनाया है।

कान्स में नैंसी का शानदार डेब्यू

महज 21 साल की उम्र में कान्स फेस्टिवल का हिस्सा बनने वाली नैंनी त्यागी पहली इंडियन फैशन इन्फ्लुएंसर हैं। जिन्होंने कान्स 2024 के रेड कार्पेट पर वॉक करके हर भारतीय का दिल जीत लिया है। उन्होंने किसी फैशन डिजाइनर नहीं बल्कि अपने हाथों से बना बेबी पिंक कलर का गाउन पहना था। जिसमें नैंनी किसी प्रिसेंस की तरह ही लग रही हैं।

30 दिन, 1000 मीटर कपड़ा और 20kg वजन

नैंसी ने इस खूबसूरत आउटफिट को बनाने में अपना दिल और आत्मा लगा दी। उन्होंने 30 दिन में एक हजार मीटर कपड़े की मदद से लगभग 20 किलोग्राम का गाउन बनाया है। सफर मुश्किल जरूर रहा होगा कि लेकिन नैंनी ने अपनी काबिलियत पर भरोसा करते हुए इसे शानदार तरीके से डिजाइन किया है। नैंसी ने ना सिर्फ इस गाउन को डिजाइन किया बल्कि खुद सिला भी है। उन्होंने आउटफिट को ऑफ शोल्डर करते हुए स्ट्रैपलेस सेक्विन बोडिस बनाई है। जिस पर गुलाबी सितारों से बारीक कढ़ाई करके फ्लावर बनाए गए हैं। जो इस खूबसूरत गाउन में शाइन जोड़ने का काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

Residents Protest News: बिल्डर के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा, सड़कों पर उतरकर किया प्रदर्शन

UP से कान्स तक का सफर

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनवा गांव से कान्स रेड कार्पेट तक नैंसी का सफर कमाल का है। बागपत में 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद नैन्सी UPSC की कोचिंग के लिए दिल्ली आ गईं, लेकिन जल्द ही लॉकडाउन लग गया और उनकी किस्मत पलट गई। जिसके बाद उन्होंने जल्द ही पैसा कमाने के लिए कॉन्टेंट क्रिएशन शुरू कर दिया। बड़े-बड़े डिजाइनर्स के स्टाइल को कॉपी कर अपने अंदाज में उन्हें तैयार किया। अब खुद की बनाई ड्रेस को कान्स के रेड कार्पेट पर उतार भारत की शान बढ़ाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.