May 5, 2024, 10:02 am

सीढ़ियों से कम करें वजन ।

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday April 1, 2022

सीढ़ियों से कम करें वजन ।

अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और साथ ही Gym और महंगी मशीनों पर व्यायाम नहीं करना चाहते तो आप सीढ़ियों के सहारे अपने वजन कम कर सकते हैं। सीढ़ियों पर रोज 1 घंटा कसरत करने से 700 से 800 कैलोरीज तक बर्न की जा सकती है। साथ ही इससे आपकी लोअर बॉडी भी मजबूत होगी और हार्ट रेट में भी इम्प्रूवमेंट आएगा।

वेरीड पेसिंग
अगर आपको बाहर जाकर जॉगिंग करना पसंद नहीं है तो आप यह कसरत कर सकते हैं। इसे करने के लिए आपको पीठ और कंधों को सीधा रखना है। धीरे-धीरे सीढ़ियों पर चढ़ें और फिर निचली सीढ़ियों पर आ जाएं। इसे कम से कम तीन से चार बार दोहराना है और इस दौरान अपना भार एड़ी पर रखना है। आप अपनी कैपेसिटी के मुताबिक सेट्स घटा या बढ़ा सकते हैं।

ट्राइसेप्स स्टेयर डिप
इस एक्सरसाइज को करने से बॉडी का ब्लड फ्लो अच्छा होता है। इससे कैलोरीज भी ज्यादा बर्न होंगी।
सबसे पहले सीढ़ियों के किनारे बैठ जाएं। अब हाथों को साइड में रखें। हथेलियों को दबाएं और वेक को सीढ़ियों से ऊपर उठाएं। अब अपने पैरों को दूर करें और फर्श पर एड़ी को आराम दें। अब आपको हाथों को धीरे-धीरे झुकाना शुरु करना है। एक बार करने के बाद रिपीट करें। आप इसे 10 से 12 बार कर सकते हैं।

यहां क्लिक करें

जल्द पूरा होने वाला है राम मंदिर का निर्माण। ट्रस्ट ने शेयर की तस्वीरें।

 

रिवर्स लंज
अपना राइट पैर फर्श पर रखते हुए लेफ्ट पैर से सीढ़ियां चढ़ें। अगर नस में खिंचाव महसूस हो तो इसको करना बंद कर दें। राइट घुटने को चेस्ट तक लाएं और फिर पुरानी पॉजीशन में आ जाएं। अब राइट पैर को पीछे रखें और लेफ्ट पैर केसाथ फर्श पर पैर रखें। अब आपको लंज करके पैर वापस रखने हैं।

क्रैब वॉक
इस एक्सरसाइज को करने से आपकी मसल्स मजबूत होंगी और बॉडी को सही बैलेंस मिलेगा। आप सीढ़ियों पर क्रैब वॉक कर सकते हैं। इसे करने का तरीका बेहद आसान है। आपको सीढ़ियों पर बैठना है। पैर दूसरे स्टेप पर रखें और हाथ को पीछे रखें। अब इसी पॉजीशन में क्रैब की तरह आपको सीढ़ियों से नीचे की ओर उतरना है। आप स्टेयर क्रॉल भी कर सकते हैं। जिसमें आपको हाथ और पैर के सहारे सीढ़ियों से नीचे आना होता है।

 

इसे भी पढ़ें

हो रहा है लालू का इंतजार लंबा, झारखंड हाईकोर्ट ने बढ़ाई जमानत की तारीख

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.