April 29, 2024, 10:41 am

रंगे हाथ पकड़े गए दारोगा जी, रिश्वत ली.. लेकिन रकम घर तक नहीं पहुंचा सके

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday March 15, 2022

रंगे हाथ पकड़े गए दारोगा जी, रिश्वत ली.. लेकिन रकम घर तक नहीं पहुंचा सके

दिल्ली पुलिस के एक दारोगा को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह 12 लाख रुपये की रिश्वत ले रहा था। दिल्ली के कालकाजी थाने में तैनात दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच का एक दरोगा रिश्वत लेने के लिए उत्तर प्रदेश के बदायूं पहुंचा था। लेकिन वो रिश्वत के पैसे अपने जेब में रखकर घर लौट पाता उसके पहले ही गिरफ्तार हो गया। बदायूं के सदर एसडीएम और सीओ सिटी के नेतृत्व में गठित सिविल लाइंस पुलिस ने दरोगा और एक सिपाही को घूस लेते रंगेहाथ दबोच लिया। दोनों के खिलाफ रिश्वतखोरी के मामले में केस दर्ज किया गया है।

बदायुं के सीओ सिटी ने जानकारी दी है कि नवंबर महीने में दिल्ली के कालिकाजी थाना क्षेत्र की एक लड़की को बरेली जिले के शाही थाना क्षेत्र के गांव आनंदपुर निवासी राजू पुत्र बुद्धसेन भगा लाया था। इस मामले में कालकाजी थाने में किडनैपिंग का मुकदमा दर्ज किया गया था।

आरोपी के वकील की जानकारी के मुताबिक से इस केस को दिल्ली के कालकाजी में IPC 163 के तहत दर्ज किया गया था। आरोप है कि मामले की निपटारे के लिए 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। इसी रकम को लेने के लिए सब इंस्पेक्टर पवन बदायुं पहुंचे थे लेकिन पकड़े गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.