April 26, 2024, 10:57 am

गर्मी से होती हैं ये समस्याएं । बरतें सावधानी।

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday March 31, 2022

गर्मी से होती हैं ये समस्याएं । बरतें सावधानी।

गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। ज्यादातर जगहों पर पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया है। अप्रैल में ही मई-जून जैसे हालात हो गए हैं।

गर्मी का मौसम अपने साथ झुलसने वाली धूप, गर्म हवाएं भी लाता है। जो किसी की भी सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। आज हम बात करने जा रहे हैं उन आम समस्याओं के बारे में जो गर्मी से होती हैं।

इन लोगों को होता है ज्यादा खतरा

मोटापे से पीड़ित लोग
जिन्हें दिल से जुड़ी बीमारी हो
हाइपरटेंशन से पीड़ित लोग
माइग्रेन वाले मरीज
बीपी हाई वाले मरीज

गर्मी से होनी वाली आम समस्याएं

गर्मी से होने वाले चकत्ते
गर्मी से होने वाले चकत्ते स्किन पर जलन का कारण बनते हैं। जो गर्म या उमस वाले मौसम में आम होते हैं। लाल पैचेज, पिंपल, खुजली ये समस्याएं हो सकती हैं।

गर्मी से थकावट
इस मौसम में अत्यधिक पसीना आने के कारण शरीर में नमक और पानी की कमी हो जाती है। प्यास, चक्कर आना , शरीर का तापमान बढ़ना और सिर दर्द। ये सभी गर्मी से थकावट के कारण होता है।

हीटस्ट्रोक
शरीर को ठंडा करने वाली क्षमता में कमी होने के कारण शरीर का तापमान बढ़ जाता है, ये हीट स्ट्रोक कहलाता है। ये एक आपातकालीन स्थिति होती है, हीट स्ट्रोक से कोमा, दौरे और किसी-किसी की मौत भी हो जाती है।

गर्मी से बेहोशी
ज्यादा समय तक गर्मी में रहने से ये समस्या होती है, ये शरीर में पानी की कमी से भी हो सकता है। चक्कर आना, सिर दर्द या बेहोश होने जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published.