May 7, 2024, 3:30 am

PNG CNG Rate Hike : पीएनजी-सीएनजी के दाम बढ़े। आपके शहर में कितनी है कीमत यहां जानें

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday March 24, 2022

PNG CNG Rate Hike : पीएनजी-सीएनजी के दाम बढ़े। आपके शहर में कितनी है कीमत यहां जानें

पेट्रोल-डीजल की  दाम बढ़ने के साथ-साथ पहले एलपीजी घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े और अब पीएनजी-सीएनजी गैस के दाम भी बढ़ गए हैं। नोएडा में सीएनजी गैस के दाम ₹1/ एससीएम बढ़ गया है। बढ़े हुए दाम आज से ही लागू हो गए हैं। इसके पहले 1 अक्टूबर 2021 को पीएनजी के दाम बढ़ाए गए थे तब पर एससीएम ₹2 की बढ़ोतरी की गई थी। इस लिहाज से बीते 6 महीने में ₹3 / एससीएम कीमत पीएनजी की बढी है।

PNG की क्या है कीमत ?

नोएडा में PNG की कीमत 35.86/SCM हो गई है।
दिल्ली में PNG की कीमत 36.61/SCM से बढ़कर 37.61/SCM हो गई है।

पांच राज्यों में चुनाव के बाद लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। बढ़ती महंगाई का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ रहा है। केवल आपके घर में पाइप लाइन के जरिए आने वाली पीएनजी के ही दाम नहीं बढ़े हैं बल्कि गाड़ियों में फ्यूल के तौैर पर इस्तेमाल किए जाने वाले CNG के दाम भी बढ़ गए हैं। CNG की कीमत 50 पैसे/किलोग्राम बढ़ी है।

CNG का क्या है रेट ?

IGL (इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड) ने दिल्ली में CNG की कीमत बढ़ाकर 59.01 रुपए प्रति किलोग्राम कर दिया है।
कानपुर में CNG की कीम 70.82 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

CNG  के दाम बढ़ने से दिल्ली समेत बाकी शहरों में ऑटो किराया एक बार फिर से महंगा हो सकता है। इसके अलावा प्राइवेट गाड़ियों के मालिक को भी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। कहा जा रहा है कि रूस-यूक्रेन के जंग के कारण दुनियाभर में कच्चे तेल के दाम बढ़ गए हैं। इसी का असर भारत में भी है और पेट्रोल-डीजल समेत तमाम गैस के दाम बढ़े हैं।

कहां कितनी है CNG की कीमत ?

यह भी पढ़ें- 

 

महंगाई की एक और मार। अलग-अलग राज्यों में क्या है LPG सिलेंडर की कीमत, जानिए यहां

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.