April 29, 2024, 5:24 am

Delhi Blast: रेस्टोरेंट में अचानक हुआ ब्लास्ट। बाल-बाल बची कइयों की जान।

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday April 14, 2022

Delhi Blast: रेस्टोरेंट में अचानक हुआ ब्लास्ट। बाल-बाल बची कइयों की जान।

Delhi Blast:  देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त के बड़ी खबर आ रही है। साउथ ईस्ट दिल्ली के जामिया नगर (Jamia Nagar) इलाके में एक फ़ास्टफूड रेस्टोरेंट में अचानक ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया। इस ब्लास्ट के कारण 13 लोग मामूली जख्मी हो गए। सभी को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल की 2 गाड़ियां भी मौके पर पहुंची है। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं। ब्लास्ट कैसे हुआ इसका अभी पता नहीं चल पाया है । आशंका है कि एसी का कंप्रेसर फटने के कारण यह ब्लास्ट हुआ है। दिल्ली फायर सर्विस को जो कॉल मिली थी सिलेंडर ब्लास्ट की मिली थी लेकिन पुलिस ने अभी तक सिलेंडर ब्लास्ट की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल ब्लास्ट के कारणों का पता लगया जा रहा है और हर एंगल से इसकी जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.