May 2, 2024, 11:57 pm

Xiaomi 14 Launch: भारत में जल्द ही लॉन्च होगा Xiaomi 14, जानिए इसके दमदार फीचर्स

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday February 21, 2024

Xiaomi 14 Launch: भारत में जल्द ही लॉन्च होगा Xiaomi 14, जानिए इसके दमदार फीचर्स

Xiaomi 14 Launch: शाओमी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 14 की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। शाओमी इंडिया ने अपने इस अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन के कई टीज़र रिलीज किए हैं, जिसके जरिए इस फोन की लॉन्च डेट कंफर्म हुई है। कंपनी ने बताया है कि यह फोन भारत में 7 मार्च को लॉन्च होगा, उससे पहले इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। यह एक फ्लैगशिप सीरीज है, जिसमें कई अच्छे फीचर्स और दमदार कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इसमें 50MP+50MP+50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक (Xiaomi 14 Launch) Xiaomi 14 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने बताया है कि यह फोन भारत में 7 मार्च को दस्तक देगा। सोशल मीडिया X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर Xiaomi India ने इस फोन की लॉन्चिंग को कंफर्म किया है। इस हैंडसेट में कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसमें 50MP+50MP+50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसकी जानकारी शाओमी की चीनी वेबसाइट से मिलती है।

चीनी कंपनी उससे पहले Xiaomi 14 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी। यह ग्लोबल लॉन्चिंग 25 फरवरी को होगी, जो Mobile World Congress 2024 (MWC) से एक दिन पहले होगी। चीनी वेबसाइट पर Xiaomi 14 सीरीज को पहले से ही लिस्टेड हैं, जिसमें Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro के नाम शामिल हैं. आइए इसके बारे में जानते हैं।

यह भी पढ़ें…

Fire Broke Out in Apartment: दिल्ली के इस अपार्टमेंट में लगी आग, मचा हड़कंप…यहां देखें वीडियो

Xiaomi 14 के स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 14 में 6.36-inch OLED डिस्प्ले दिया है, जो 1.5K रेजोल्युशन के साथ आता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट्स दिया है। यह हैंडसेट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ आता है। चीन में यह हैंडसेट Android Based HyperOS पर काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.