April 29, 2024, 3:25 am

पानी नहीं देने पर पति ने मारा थप्पड़। पत्नी ने खाया ज़हर

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday March 16, 2022

पानी नहीं देने पर पति ने मारा थप्पड़। पत्नी ने खाया ज़हर

पति- पत्नी का रिश्ता ऐसा होता है। जहां प्यार के साथ झगड़े भी खूब होते हैं। लेकिन प्यार खत्म नहीं होता। कभी पति ठंडे दिमाग से काम लेता है। तो कभी पत्नी सब्र कर लेती है। लेकिन एक मामला ऐसा आया है जहां आपसी झगड़े में दोनों ने ही ज़हर खा लिया।

दरअसल मामला बिहार के मुंगेर का है। जहां पति ने पत्नी से पानी मांगा। पत्नी ने पानी दिया तो पति ने गुस्से में थप्पड़ जड़ दिया। आपको बता दें। पति(जितेंद्र) के घर शिवचर्चा चल रही थी। इसी के बीच जितेंद्र ने पत्नी प्रीति से पानी लाने के लिए कहा। पत्नी ने कहा शिव चर्चा खत्म होने दो उसके बाद पानी लाऊंगी। इतने में जितेंद्र ने प्रीति को थप्पड़ लगा दिया। पति का थप्पड़ लगाना प्रीति को बर्दाश्त नहीं हुआ। पत्नी छत पर गई और उसने गुस्से में सल्फाज की गोली खा ली जिसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी को देख पति कुछ समझ ही नहीं पाया उसने कहा- ये क्या किया। तुमने कितनी गोली खाई।’मैं कैसे रहूंगा तुम्हारे बिना’। पत्नी ने बताया उसने 2 सल्फाज की गोली खाई। उसके बाद पति ने भी 2 सल्फाज की गोली खाई। पति अस्पताल में भर्ती है। हालत गंभीर है।

प्रीति की मां का ससुराल वालों पर आरोप
प्रीति की मां ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। प्रीति की मां ने कहा- दहेज के लिए मेरी बेटी की हत्या कर दी गई। प्रीति की मां ने कहा- जितेंद्र बाइक खरीदने के लिए लगातार पैसे की मांग कर रहा था। ससुराल पक्ष सभी आरोपों को गलत बताया। फिलहाल पुलिस मामले जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.