April 28, 2024, 11:18 pm

कौन होगा उत्तरखंड का सीएम? आज होगा फैसला

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday March 20, 2022

कौन होगा उत्तरखंड का सीएम? आज होगा फैसला
उत्तरखंड में चुनाव खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक अचानक दिल्ली कूच कर गए।
दिल्ली में पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक में दोनों नेताओं के शामिल होने की चर्चा है। ये मीटिंग रात में होगी। लेकिन जगह को गुप्त रखा गया है।  बताया जा रहा है कि इस बैठक में दोनों नेताओं से मुख्यमंत्री के चेहरे और मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा हो सकती है।
वहीं, भाजपा नई सरकार के शपथग्रहण की तैयारी में जुटी हुई है। लेकिन नौबत ऐसी है कि मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कुहासा हटता दिख नहीं दे रहा। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी दिल्ली पहुंचेंगे। वह जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मिलकर बात करेंगे। उनकी इस मुलाकात को सियासी मायने दिए जा रहे है।
www.gulynews.com को मिली जानकारी के मुताबिक पुष्कर सिंह धामी को एक बार फिर सीएम बनाया जा सकता है। पता चला है कि वह पीएम मोदी की पहली पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.