May 15, 2024, 12:10 am

सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली सिंगर्स अलका याग्निक, करोड़ों की मालिक

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday March 20, 2022

सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली सिंगर्स अलका याग्निक, करोड़ों की मालिक
सुर जगत में छोटी सी उम्र में अपनी पहचान बनानी वाली अलका याग्निक बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली सिंगर्स की लिस्ट में शामिल हैं। अलका के कई हिट गाने गाए हैं और आज भी वह अपनी दम दार आवाज से लोगों के दिलों में राज करती है। आज यानी 20 मार्च को अलका याग्निक अपना 56वां जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर उनके चाहने वाले उन्हें अपने-अपने तरीके से बर्थडे विश कर रहे है। तो आइए इस खास मौके पर जानते है सिंगिंग की दुनिया क्या-क्या कामयाबी हासिल की है।
अलका याग्निक का जन्म
अलका याग्निक का जन्म 20 मार्च 1966 को पश्चिम बंगाल, कोलकाता में हुआ था। अलका की माता का नाम शुभा याग्निक है और वो एक क्लासिकल सिंगर थी। अलका गुजराती हिन्दू परिवार से आती है। अलका ने अपनी मां शुभा याग्निक से शास्त्रीय संगीत सीखा और छोटी सी उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। अलका याग्निक ने 6 साल की उम्र में अपना पहला गाना गाया था। 10 साल की उम्र में अलका अपनी मां के साथ मुंबई आ गईं और फिल्ममेकर राज कपूर से मिली।
अलका याग्निक की कुल संपत्ति 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 9 मिलियन डॉलर की है। इसे भारतीय करेंसी में देखा जाए तो ये 68 करोड़ के आसपास होती है। उन्होंने ये सब अपनी कड़ी मेहनत और लगन से कमाया है। अलका याग्निक हर महीने लगभग 21 लाख रुपये कमाती हैं और सालभर की उनकी आय 2 करोड़ रुपये के आस-पास है। वह एंडोर्समेंट के लिए ब्रैंड्स से 16 लाख रुपये चार्ज भी करती हैं। इसके अलावा, वह रियल स्टेट और स्टॉक्स में निवेश करने में विश्वास रखती हैं।
अलका याग्निक के हिट गाने
अलका याग्निक ने अपने करियर में अब तक कई हिट गाने गाए हैं। रिपोर्ट में कहा जाता है कि अलका ने अपने करियर में अब तक 1114 फिल्मों में 2486 हिंदी गाने गाए हैं। उनके हिट गानों की लिस्ट काफी लंबी है, जिसमें ‘टिप टिप बरसा पानी’, ‘ऐ मेरे हमसफ़र’, ‘चुरा के दिल मेरा’, ‘अगर तुम साथ हो’, ‘दिलबर दिलबर’ जैसे गाने शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.