May 8, 2024, 4:13 pm

मनचले पंचायत सचिव का वीडियो वायरल, लैला के साथ रंगरलिया मनाते रंगे हाथ पकड़ा गया

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday March 26, 2022

मनचले पंचायत सचिव का वीडियो वायरल, लैला के साथ रंगरलिया मनाते रंगे हाथ पकड़ा गया

लोगों की समस्याओं का समाधान करना पंचायत सचिव की जिम्मेदारी होती है। उनके काम को आसान करना। लोगों की समस्या सुनना। लोगों को जागरूक करना। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना ये काम पंचायत सचिव का होता है। लेकिन ये सब करने के लिए पंचायत सचिव को फुर्सत कहां हैं। वो तो रंगरलिया मनाने में बहुत व्यस्त हैं। अपनी ही मस्ती में मस्त हैं।

दरअसल मामला पटना के बिहटा का है। जहां एक पंचायत सचिव का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सरपंच सचिव लैला के साथ रंगरलिया मना रहे हैं। किसी भी बात की शर्म नहीं न पद की न समाज की और न ही जनता की। ऐसा सरपंच सचिव जनता के लिए क्या भला करेगा। जिसका खुद का कोई चरित्र नहीं।

वीडियो में शराब की बोतलें भी दिख रही हैं। सरकार का पैसा शराब में उड़ाया जा रहा है जो पैसा जनता और गांव के विकास में लगना चाहिए। उन पैसों से शराब की बोतलें खोली जा रही हैं।

ये भी पढ़ें-

चुनाव में हार के बाद फिर चाचा से दूरी! MLA की बैठक में शिवपाल को क्यों नहीं बुलाया ?

 

वीडियो वायरल होने के बाद बौखलाए सरपंच सचिव में वीडियो का खारिज किया। सरपंच सचिव भीम कुमार ने कहा- उनको बदनाम करने के लिए फर्जी वीडियो बनाया गया है। उन्हें इस वीडियो को लेकर कोई जानकारी नहीं।

मामले में BDO विशाल आनंद का बयान
बीडीओ विशाल आनंद ने कार्रवाई की बात कही कहा- पंजायती राज ने विभाग को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की मांग की जाएगी। दोषी पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस तरह की हरकत बहुत निंदनीय है।

गांव वालों के नहीं होते काम
गांव वालों ने कहा- छोटे-छोटे काम के लिए अटकाया जाता है। साइन करवाने के लिए 10 चक्कर लगाने पड़ते हैं। लापरवाही के चलते आम जनता परेशान हो रही है। गांव वालों का कहना है कईं समय से सरकारी क्वार्टर में ये सब चल रहा है।

जरूरी ख़बर- https://www.gulynews.com/nclt-declares-re…cy-process-nclat/

  • सूचना- गली न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। फिलहाल वीडियो की सच्चाई की जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें :-

Rape: पत्नी के साथ जबरदस्ती संबंध रेप है ? क्या कहता है कानून? जानें यहां

Leave a Reply

Your email address will not be published.