April 26, 2024, 8:14 am

Noida: महिला दिवस पर ‘आत्म रक्षा’ कार्यक्रम लॉन्च, WEC की खास पहल

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday March 8, 2022

Noida: महिला दिवस पर ‘आत्म रक्षा’ कार्यक्रम लॉन्च, WEC की खास पहल

Noida : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नोएडा के सेक्टर 74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को मजबूत और सबल बनाना था। यह पूरा कार्यक्रम WEC इंपावरमेंट फाउंडेंशन ने आयोजित किया था।

क्या था कार्यक्रम ?
Noida में इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती मंत्र के साथ हुआ। आर्ष कन्या स्कूल से आए स्टूडेंट्स ने ‘शक्ति हम हैं भारत माता की’ गीत गाकर रंगारंग कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद WEC इंपावरमेंट फाउंडेंशन की फाउंडर और अध्यक्ष तुलिका शर्मा ने WEC इंपावरमेंट फाउंडेंशन की पूरी जानकारी शेयर की और बताया कि इस फाउंडेशन का उद्देश्य क्या है।

कार्यक्रम का उद्देश्य

आज के कार्यक्रम के दौरान WEC इंपावरमेंट फाउंडेंशन ने ‘आत्मरक्षा इनिसिएटिव’ की शुरुआत की।  तुलिका शर्मा ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि आत्मरक्षा इनिसिएटिव के तहत WEC इंपावरमेंट फाउंडेंशन सप्ताह के दो दिन यानी शनिवार और रविवार को 2-2 घंटे का वर्कशॉप फ्री में महिलाओं और लड़कियों को कराएगी। इस वर्कशॉप में सभी को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही एक सर्टिफिकेट भी वर्कशॉप में हिस्सा लेने वालों को दिया जाएगा।  अर्बन कॉम्बेट के फाउंडर विजेंद्र सिंह भी इस दौरान वहां मौजूद रहे । उन्होंने तमाम महिलाओं की मौजूदगी में सेल्फ डिफेंस की टेकनिक की जानकारी दी और बताया कि वर्कशॉप में किस तरह से महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी।

नई जानकारी और तथ्यों से भरे इस कार्यक्रम को आशा जी, सुमिता दास, सीमा जी, नंदिता कुडेसिया ने भी संबोधित किया और महिलाओं की मजबूती पर जोर दिया । इस खास कार्यक्रम का समापन कथक डांसर आरुसी और दीक्षा के डांस से हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान 50 के करीब महिलाएं मौजूद थीं सभी ने एक दूसरे को इस मौके पर बधाई और भविष्य की शुभकामनाएं दी।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.