April 28, 2024, 12:19 pm

UP Budget 2024: 25 करोड़ जनसंख्या.. 7 लाख करोड़ का बजट.. आपके हिस्से में क्या आया? जानें यहां

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday February 5, 2024

UP Budget 2024: 25 करोड़ जनसंख्या.. 7 लाख करोड़ का बजट.. आपके हिस्से में क्या आया? जानें यहां

UP Budget 2024: उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) आज वर्ष 2024-25 का बजट सदन में पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधान सभा में बजट प्रस्तुत क‍िया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य विधानसभा सदस्य उपस्थित रहे। यूपी बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर सबसे अधिक जोर दिया गया है। प्रदेश में सरकार की कोशिश कनेक्टिविटी विस्तार की है। हर वर्ग को साधने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा अयोध्या की तर्ज पर काशी और मथुरा का विकास करने की योजना है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख का बजट पेश किया। इसमें 24 हजार करोड़ की नई योजनाएं लाई गई हैं। राजकोषीय घाटा 3.46 प्रतिशत है। किसानों के लिए विशेष प्रावधान है। जिसके तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों को 3 हजार रुपए मासिक पेंशन की घोषणा की गई है। इसके अलावा करीब 100 करोड़ रुपए से रोप वे का निर्माण किया जायेगा।

क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश सरकार ने विधान सभा में बजट (UP Budget 2024)  पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख का बजट पेश किया। इसमें 24 हजार करोड़ की नई योजनाएं लाई गई हैं। राजकोषीय घाटा 3.46 प्रतिशत है। किसानों के लिए विशेष प्रावधान है। जिसके तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों को 3 हजार रुपए  मासिक पेंशन की घोषणा की गई है। योगी आदित्यनाथ सरकार का यह आठवां बजट है।

यूपी सरकार एक बार फिर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर जोर दे रहा है। यूपी सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में विकसित किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। योगी सरकार की ओर से तमाम जिलों को इस बजट में विकास की राह दिखाई गई है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की ओर से पेश किए गए बजट को लेकर कहा है कि हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बजट सर्व समावेशी होगा। सरकार हर वर्ग के लिए काम करने वाली है। वित्त मंत्री ने विधानसभा में बजट पेश किया। इसके बाद सभी सदस्यों के टैबलेट पर बजट को अपलोड कर दिया गया। बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री ने अयोध्या का जिक्र किया।

आइए जानते हैं बजट को निम्न बिंदुओं में…

किसानों को दी जाएगी मासिक पेंशन

60 उम्र से अधिक के किसानों को 3 हजार रुपए मासिक पेंशन का निर्धारण बजट में मुख्य रूप से किया गया है। इसका प्रावधान किसान मानधन योजना के तहत किया गया है।

1500 एकड़ में एयरोसिटी का होगा विकास

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया की लखनऊ में दिल्ली की तरह ही 1500 एकड़ में एयरोसिटी विकसित की जाएगी। इसमें 7 स्टार होटल, पार्क विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर आदि डेवलप होगें।

बेरोजगारी दर मात्र 2.4 प्रतिशत बची

वित्त मंत्री के अनुसार अयोध्या विश्व का बहुत बड़ा पर्यटन केंद्र बन गया है। यूपी सरकार ने करीब 6 करोड़ लोगो को बेरोजगारी की समस्या से बाहर निकाल लिया है। बेरोजगारी की दर अब सिर्फ 2.4 प्रतिशत ही रह गई है। इसके लिए यूपी सरकार ने सेमी कंडक्टर नीति को मंजूरी दे दी है। इस नीति को लाने वाला यूपी अब चौथा राज्य बन गया है।

7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख का बजट हुआ पेश

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख का बजट पेश किया। इसमें 24 हजार करोड़ की नई योजनाएं लाई गई हैं। राजकोषीय घाटा 3.46 प्रतिशत है। किसानों के लिए विशेष प्रावधान है। जिसके तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों को 3 हजार रुपए मासिक पेंशन की घोषणा की गई है। इसके अलावा करीब 100 करोड़ रुपए से रोप वे का निर्माण किया जायेगा।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से 40 लाख करोड़ का निवेश

बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष 2023 में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से 40 लाख करोड़ का निवेश आया है। इससे 1.10 करोड़ लोगो को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही यूपी की कानून व्यवस्था में भी काफी सुधार हुआ है। कनेक्टिविटी बढ़ी है। प्रदेश के उद्यमी लगभग 2 लाख करोड़ रुपए का निर्यात कर रहे हैं। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग में यूपी पहले 14 वें स्थान पर था और अब दूसरे स्थान पर आ गया है। हमारी नीतियां प्रदेश के हर तबके ले लोगों, युवा, बुजुर्ग, महिलाओं के लिए समर्पित हैं।

बजट में शामिल होने के लिए सीएम योगी ने मुख्य गेट से की एंट्री

बता दें की वैसे तो सीएम योगी 8 नंबर गेट से आते हैं, लेकिन जब बजट पेश होना होता है उस दिन मुख्य द्वार से उन्हें आना होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बजट को मुख्य द्वार पर मीडिया को दिखाना होता है। ये परंपरा काफी टाइम से चली आ रही है। सीएम योगी वित्त मंत्री के साथ आज भी सदन में पहुंचे।

यह भी पढ़ें…

Yoga Ashram In Greater Noida: योग और अध्यात्म को बढ़ावा देने के लिए बनेगा आश्रम, प्रस्ताव को मिली मंजूरी…

रामराज्य की आधार शिला बनेगा बजट

सीएम योगी ने बजट के बारे में ट्वीट करके कहा की पेपर लेस बजट देश में रामराज्य की आधारशिला बनेगा। इससे हर किसी को फायदा होगा।

क्या बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव…

योगी सरकार में पेश किए गए बजट पर पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार हर बार दावा करती है कि यह सबसे बड़ा बजट होगा। बजट कुछ काम का होना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि यह बजट किसानों की आय दोगुनी करने, युवाओं को रोजगार और प्रदेश की जनता की सुरक्षा के बारे में होगा, 90% आबादी जो मैंने परिभाषित की है, उन्हें क्या मिलने वाला है? अब तक दिल्ली और उत्तर प्रदेश के सभी बजट टॉप 10 % जनसंख्या के आसपास ही केंद्रित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.