May 2, 2024, 9:27 am

Yamuna Expressway News: यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे चार टाउनशिप विकसित करने की तैयारी, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday January 30, 2024

Yamuna Expressway News: यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे चार टाउनशिप विकसित करने की तैयारी, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

Yamuna Expressway News: यमुना एक्सप्रेस वे से जुड़ी बेहद अहम खबर है। यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे जल्द ही चार नई टाउनशिप विकसित की जाएंगी। इसके लिए पूरी कार्ययोजना तैयार हो गई है। इसके साथ आगरा में 10500 हेक्टेयर में विकास होगा जिससे करीब 20 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। इसकी डीपीआर 60 दिन में बनाकर देने के लिए कंपनी का चयन कर लिया गया है। इन टाउनशिप को इलेक्ट्रॉनिक मेन्युफैक्चरिंग कलस्टर के रूप में विकसित किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला

खबर के अनुसार ग्रेटर नोएडा और आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे डेढ़-डेढ़ किमी क्षेत्र में चार टाउनशिप विकसित की जाएंगी। यमुना प्राधिकरण बोर्ड ने इसकी अनुमति दे दी है। इसकी डीपीआर 60 दिन में बनाकर देने के लिए कंपनी का चयन कर लिया गया है। इन टाउनशिप को इलेक्ट्रॉनिक मेन्युफैक्चरिंग कलस्टर के रूप में विकसित किया जाएगा। सभी कंपनियां पूरी तरह प्रदूषणमुक्त लगेंगी। इससे करीब 20 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

Advertisement
Advertisement

यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बोर्ड बैठक में आगरा में 10500 हेक्टेयर में टाउनशिप विकसित करने का प्रस्ताव रखा। इसे यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ किमी के क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इस प्रस्ताव को बोर्ड के सभी सदस्यों ने सहमति देते हुए पास कर दिया। इन चार टाउनशिप में सभी इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां स्थापित की जाएंगी। आगरा में बनाई जानी वाली टाउनशिप में जीरो उत्सर्जन होगा। इनमें एक टाउनशिप में इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल बनाए जाएंगे। जबकि दूसरे में डाटा पार्क स्थापित किया जाएगा। जबकि तीसरी टाउनशिप में इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाए जाएंगे। जबकि चौथी टाउनशिप एक अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनेंगे।

यह भी पढ़ें…

UP News: पत्नी ने दांत से काटा पति का प्राइवेट पार्ट, इस वजह से थी परेशान

बैठक में यह अधिकारी उपस्थित रहे

बैठक में ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, यीडा के एसीईओ कपिल सिंह, एसीईओ विपनि जैन, ओएसडी शैलेंद्र भाटिया, एडीएम प्रशासन डॉ. नितिन मदान आदि समेत कई जनपदों के अधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.