May 17, 2024, 4:03 pm

Vinayaka Chaturthi 2023: विनायक चतुर्थी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, सभी संकटों से मिलेगी निजात

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday December 12, 2023

Vinayaka Chaturthi 2023: विनायक चतुर्थी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, सभी संकटों से मिलेगी निजात

Vinayaka Chaturthi 2023: विनायक चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi )पर धार्मिक मत है कि भगवान गणेश की पूजा करने से साधक को सभी संकटों से निजात मिलती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। अतः साधक श्रद्धाभाव से भगवान गणेश की पूजा करते हैं। अगर आप भी अपने जीवन में व्याप्त दुख और संकट से निजात पाना चाहते हैं तो विनायक चतुर्थी पर विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करें।

हर महीने शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi )मनाई जाती है। तदनुसार, इस वर्ष 16 दिसंबर को मार्गशीर्ष विनायक चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत-उपवास रखा जाता है। धार्मिक मत है कि भगवान गणेश की पूजा करने से साधक को सभी संकटों से निजात मिलती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। अतः साधक श्रद्धाभाव से भगवान गणेश की पूजा करते हैं। अगर आप भी अपने जीवन में व्याप्त दुख और संकट से निजात पाना चाहते हैं, तो विनायक चतुर्थी पर विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार मंत्र जाप करें।

यह भी पढ़ें:

Dhanu Sankranti 2023: जाने कब है धनु संक्रांति, जरूर करें ये उपाय, बनते चले जाएंगे सभी बिगड़े काम

राशि अनुसार मंत्र जाप

  • मेष राशि के जातक विनायक चतुर्थी के दिन विधिपूर्वक भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय ‘ॐ विनायकाय नमः’ मंत्र का एक माला जाप करें।
  • वृषभ राशि के जातक विनायक चतुर्थी पर भक्ति भाव से भगवान गणेश की सेवा करें। साथ ही पूजा के समय ‘ॐ सुमुखाय नमः’ मंत्र का एक माला जाप करें।
  • मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। अतः मिथुन राशि के जातक स्नान-ध्यान कर विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय ‘ॐ महागणपतये नमः’ मंत्र का कम से कम 5 माला जाप करें।
  • कर्क राशि के जातक विनायक चतुर्थी पर मनोवांछित फल की प्राप्ति हेतु पूजा के समय ‘ॐ हेरम्बाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • सिंह राशि के जातक शुभ कार्यों में सिद्धि प्राप्ति हेतु विनायक चतुर्थी पर ‘ॐ विघ्नहर्त्रे नमः’ मंत्र का एक माला जाप करें।
  • कन्या राशि के स्वामी बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। अतः कन्या राशि के जातक विनायक चतुर्थी पर उपवास रखें। साथ ही भक्ति भाव से भगवान गणेश की पूजा करें। इस समय ‘ॐ मोदकप्रियाय नमः’ मंत्र का जाप अवश्य करें।
  • तुला राशि के जातक विनायक चतुर्थी पर गजानन की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय ‘ॐ महेशाय नमः’ मंत्र का कम से कम 1 माला जाप करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक अर्पित कर पूजा करें। साथ ही पूजा के समय ‘ॐ अपराजिते नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • धनु राशि के जातक सुख और सौभाग्य में वृद्धि हेतु विनायक चतुर्थी पर ‘ॐ शीघ्रकारिणे नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • मकर राशि के जातक विनायक चतुर्थी पर भगवान की विधिपूर्वक पूजा करें। साथ ही पूजा के समय ‘ॐ शाश्वताय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • कुंभ राशि के जातक विनायक चतुर्थी पर स्नान-ध्यान कर विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय ॐ ऐश्वर्यकारणाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • मीन राशि के जातक विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश को हल्दी, दूर्वा और मोदक अवश्य अर्पित करें। साथ ही पूजा के दौरान ‘ॐ श्रीपतये नमः’ मंत्र का जाप करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.