May 17, 2024, 4:59 pm

Dhanu Sankranti 2023: जाने कब है धनु संक्रांति, जरूर करें ये उपाय, बनते चले जाएंगे सभी बिगड़े काम

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday December 11, 2023

Dhanu Sankranti 2023: जाने कब है धनु संक्रांति, जरूर करें ये उपाय, बनते चले जाएंगे सभी बिगड़े काम

Dhanu Sankranti: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य देव वृश्चिक राशि से निकलकर जब गुरु ग्रह की राशि यानी धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो इस घटना को धनु संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इसी दिन से खरमास की भी शुरुआत मानी जाती है। ऐसे में साल 2023 में 16 दिसंबर शनिवार के दिन मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य का राशि परिवर्तन विशेष महत्व रखता है। धनु संक्रांति के साथ ही खरमास की भी शुरुआत हो जाती है। ऐसे में आप इस विशेष अवसर कुछ उपायों द्वारा कई प्रकार के कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं। आइए जानते हैं धनु संक्रांति के कुछ आसान उपाय।

इस तरह करें महादेव को प्रसन्न

धनु संक्रांति (Dhanu Sankranti)के दिन भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें गंगा जल चढ़ाएं। इससे साधक के जीवन के सभी कष्टों तो दूर होते ही हैं साथ ही सारी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। वहीं, अगर आप धनु संक्रांति के विशेष अवसर पर महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करते हैं, तो इससे आपके कार्य बिना किसा बाधा के पूरे होने लगते हैं।

यह भी पढ़ें:

Sanatan Dharma: क्या है हिंदू धर्म का इतिहास…जानिए सनातन का सही अर्थ…

पितरों को मिलेगी शांति

धनु संक्रांति के दिन पितरों की शांति के लिए गायत्री मंत्र का उच्चारण करने से सूर्य देव प्रसन्न होकर आपके सभी कष्ट दूर करते हैं। साथ ही इस दिन बिना नमक के भोजन करने से व्यक्ति को पितरों की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही गायत्री मंत्र अपने पितरों की शांति के लिए इस दिन तर्पण कर सकते हैं।

मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

धनु संक्रांति के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी जी का भी पूजन जरूर करना चाहिए। इससे व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही जरूरतमंदों को अपनी क्षमता अनुसार भोजन कराएं और गरम कपड़े, कंबल आदि दान करें।

मिलेगी रोगों से मुक्ति

धनु संक्रांति के दिन एक जल से भरे कलश में इत्र डालें और इसे घर में किसी बीमार व्यक्ति के हाथों से स्पर्श कराएं। फिर इस जल को भगवान शिव को अर्पित करें। यह उपाय आपको 4 या 7 दिन तक करना है। ऐसा करने से सभी रोगों से मुक्ति मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.