May 9, 2024, 4:25 am

School Close: रिकॉर्ड स्तर पर यमुना का जल स्तर, बाढ़ के कारण यहां बंद रहेंगे स्कूल। बच्चों को स्कूल भेजने से पहले ये खबर जरुर देख लें

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday July 13, 2023

School Close: रिकॉर्ड स्तर पर यमुना का जल स्तर, बाढ़ के कारण यहां बंद रहेंगे स्कूल। बच्चों को स्कूल भेजने से पहले ये खबर जरुर देख लें

School Close: पहाड़ों पर आफत की बारिश हो रही है. इस बारिश का सीधा असर दिल्ली पर भी पड़ रहा है. दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसकी वजह से दिल्लीवालों की टेंशन बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार को यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर 208.48 मीटर तक पहुंच गया, जोकि खतरे के निशान (205.33 मीटर) को पार कर चुका है। अब इसका साइड इफेक्ट दिखाई दे रहा है.

क्या है असर

यमुना का लगातार बढ़ते जलस्तर ने दिल्ली से सटो गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन की टेंशन को बढ़ा दिया है. बढ़ती टेंंशन के बीच प्रशासन बेहद एक्टिव है. इसी एक्टिविटी के तहत जिला प्रशासन ने एक बार फिर स्कूलों को बंद (School Close) करने का फैसला किया है. गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने 14 जुलाई यानी कल सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसके मुताबिक कल गौतमबुद्ध नगर के 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. दिल्ली में यमुना के उफान और बारिश की संभावना को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। वहीं मौसूम विभाग ने कल झमाझम बारिश की संभावना भी जताई है.

बता दें कि इसके पहले 10 जुलाई को भी भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया था. उस वक्त नोएडा का भी बारिश से बुरा हाल हुआ था. यहां के कई सड़कों पर वाटर लॉगिंग है साथ ही कई जगहों से बारिश की हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई थी. तब बारिश के कारण क्लास 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया था. जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा ने निर्देश के बाद स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया था.

यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट बंद

खतरे के ऊपर बह रही यमुना नदी का पानी दिल्ली के कई इलाकों में घुसने लगा है। इसकी वजह से राजधानी की लाइफलाइन मानी जाने वाली दिल्ली मेट्रो की सेवाएं भी प्रभावित होने लगी है। यमुना का पानी शहर में घुसने की वजह से एक मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा यमुना पुल पर मेट्रो की स्पीड को भी कम कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। DMRC ने दिल्ली के हालातों के मद्देनजर यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट बंद कर दी है। DMRC के ट्वीट के अनुसार- “यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। हालांकि, इंटरचेंज सुविधा अभी भी उपलब्ध है और ब्लू लाइन पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।”

वीडियो यहां देखें :-

https://www.instagram.com/reel/CuoQV0zPD_q/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

यह भी पढ़ें:-

FIR Against Builder: अब इस नामी बिल्डर के खिलाफ दी गई तहरीर, निर्माण में लापरवाही बरती

Leave a Reply

Your email address will not be published.