May 15, 2024, 12:46 pm

पॉश सोसाइटी के आठवीं मंजिल से पहली मंजिल पर गिरा शख्स, हुई मौत। जांच में जुटी पुलिस

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday June 17, 2023

पॉश सोसाइटी के आठवीं मंजिल से पहली मंजिल पर गिरा शख्स, हुई मौत। जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के नोएडा से बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बीती रात यहां के एक हाई राइज अपार्टमेंट से एक शख्स के गिर जाने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से सोसाइटी में हड़कंप का माहौल है और इस बात की चर्चा जारी है कि आखिर यह शख्स कैसे आठवीं मंजिल से नीचे पहली मंजिल पर गिर पड़ा।

कहां का है मामला

चौका देने वाला यह मामला नोएडा के सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी की है। यहां बीती रात एक बड़ी घटना घटी। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह शख्स अपने टावर की आठवीं मंजिल से नीचे पहली मंजिल पर गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने क्या जानकारी दी

पुलिस के मुताबिक बीती रात को लोटस बुलेवर्ड हाउसिंग सोसायटी में तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पता चला कि सोसाइटी के टावर नंबर 10 से एक शख्स आठवीं मंजिल से नीचे पहली मंजिल पर गिर पड़ा। घटना की जानकारी सामने आते ही शख्स को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला किस शख्स को सिर में जबरदस्त चोट लगी थी और इसी चोट के कारण उसकी मौत हो गई।

किसकी हुई मौत

पुलिस जांच के दौरान पता चला कि मृतक शख्स लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में किराए के मकान में रहता था। मूल रूप से मथुरा का रहने वाला है। उसका नाम गंतव्य शर्मा है। वह मथुरा के मानस नगर का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर इस घटना की जांच कर रही है पता लगा रही है कि यह हादसा था या फिर सुसाइड।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.