April 28, 2024, 7:00 pm

श्रद्धा का दिल टूटा, 4 साल के रिलेशन पर लगा full stop

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday March 25, 2022

श्रद्धा का दिल टूटा, 4 साल के रिलेशन पर लगा full stop
बॉलिवुड की छम-छम गर्ल श्रद्धा कपूर अपनी एक्टरिंग और फिल्मों के अलावा अपने अफेयर की वजह से भी सुर्खियों में रही हैं। हालांकि श्रद्धा अपने रिलेशनस के बारे में कभी खुलकर बात नहीं करती है।
लेकिन अक्सर वो अपने सेलेब्रिटी फोटोग्राफर बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ के साथ दिखती रही हैं। जिनकी जोड़ी को उनके फैंस भी काफी पसंद करते है।
लेकिन आज हम श्रद्धा के फैंस के लिए ऐसी खबर लाए है, जो अच्छी नहीं है। खबर आ रही है कि श्रद्धा और रोहन का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि इन दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ है, इस बारे में कुछ भी पता नहीं चला सका है।
जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा और रोहन का 4 साल से ऑन-ऑफ रिलेशन चल रहा था। लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशल नहीं किया पर जिस तरह दोनों साथ नजर आते थे। उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि श्रद्धा और रोहन काफी नजदीक थे।
क्यों है ब्रेकअप की अटकलें
सूत्र के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस साल श्रद्धा ने गोवा में अपनी फैमिली के साथ बर्थडे मनाया। उस समय रोहन फ्री थे लेकिन इस सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हुए। हालांकि रोहन का शर्द्धा के परिवार से मिलना-जुलना था।
सूत्र से यह भी पता चला है कि श्रद्धा और रोहन का रिलेशनशिप जनवरी से ही ठीक नहीं चल रहा था। जिसके बाद फाइनली फरवरी के महीने में दोनों का ब्रेकअप कर लिया। आपको बात दें, रोहन को श्रद्धा की फैमिली काफी पसंद किया करती थी। इसी वजह से बीच बीच में दोनों की शादी को ख़बरें भी आया करती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.