June 26, 2024, 8:11 pm

RBI Gets Award: आरबीआई को लंदन में मिला ‘रिस्क मैनेजर ऑफ द ईयर अवार्ड’, जानें पूरी खबर

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday June 16, 2024

RBI Gets Award: आरबीआई को लंदन में मिला ‘रिस्क मैनेजर ऑफ द ईयर अवार्ड’, जानें पूरी खबर

RBI Gets Award: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का जलवा एकबार फिर दुनिया ने देखा है। यूके की प्रमुख प्रकाशन सेंट्रल बैंकिंग ने आरबीआई को रिस्क मैनेजर ऑफ द ईयर अवार्ड 2024 से सम्मानित किया है। आरबीआई की तरफ से कार्यकारी निदेशक मनोरंजन मिश्रा ने यह अवार्ड प्राप्त किया है। इसकी जानकारी और तस्वीरें आरबीआई ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की है।

क्या है पूरा मामला

बतादें, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI Gets Award) ने ‘रिस्क मैनेजर ऑफ द ईयर अवार्ड 2024’ जीता है। यह अवार्ड लंदन का एक प्रमुख प्रकाशन सेंट्रल बैंकिंग प्रदान करता है। यह अवार्ड भारतीय रिजर्व बैंक के जोखिम संस्कृति और जागरूकता को बढ़ाने में किए गए प्रयासों को मान्यता देता है। इससे भारतीय वित्तीय प्रणाली की स्थिरता की सुरक्षा में आरबीआई की महत्वपूर्ण भूमिका की पुष्टि होती है। आरबीआई ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की है।

आरबीआई ने अवार्ड मिलने पर दी प्रतिक्रिया…

आरबीआई ने लिखा कि लंदन की सेंट्रल बैंकिंग ने रिस्क मैनेजर ऑफ द ईयर अवार्ड 2024 से सम्मानित किया है। आरबीआई को अपनी जोखिम संस्कृति और जागरूकता में सुधार की खातिर सर्वश्रेष्ठ जोखिम प्रबंधक का पुरस्कार दिया गया है। आरबीआई की तरफ से कार्यकारी निदेशक मनोरंजन मिश्रा ने पुरस्कार प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें…

Electricity Supply News: अब शहरी दर से गांवों में भी देना होगा बिजली का बिल, जारी हुए आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published.