May 3, 2024, 4:21 pm

रणबीर-आलिया की शादी पर बोली नीतू कपूर – हो गई शादी..

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday April 9, 2022

रणबीर-आलिया की शादी पर बोली नीतू कपूर – हो गई शादी..

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी शादी की खबरों की वजह से काफी सुर्खियों में है। दावा किया जा रहा है कि दोनों इसी महीने यानी अप्रैल की 14 से 17 तारीख के बीच दोनों की शादी हो जायेगी।

लेकिन खबरों के बीच रणबीर कपूर की मां और एक्ट्रेस नीतू कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नीतू कपूर से आलिया और रणबीर की शादी से जुड़े सवाल पूछा गया है। जिसके जवाब में नीतू कपूर का कहना है कि दोनों की शादी हो गई।

दरअसल, नीतू कपूर अपने अपकमिंग शो ‘डांस दीवाने जूनियर’ का प्रमोशन करने पहुंचीं। इस दौरान नीतू कपूर से सवाल पूछे जाने पर उन्होंने ये जवाब दिया।

इतना ही नहीं, तारीख पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ‘भगवान जाने।’ और जब नीतू कपूर को तारीख की अटकलों का जिक्र किया तो उन्होंने कहा ‘हो गई शादी’।

यह भी पढ़ें: निरहुआ – काजल का गाना हुआ वायरल, लोगों को पसंद आ रही केमिस्ट्री https://gulynews.com/nirhua-and-kajal-song-gets-viral-on-youtube/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.