May 6, 2024, 1:08 am

पेटीएम के CEO विजय शेखर शर्मा गिरफ्तार!

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday March 13, 2022

पेटीएम के CEO विजय शेखर शर्मा गिरफ्तार!

पिछले साल की सबसे बड़ी IPO रहे Paytm के फाउंडर और CEO विजय शेखर शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विजय शेखर शर्मा पर दक्षिण दिल्ली के एक DCP की कार पर अपनी कार चढ़ाने के आरोप हैं। जानकारी मिली है कि फरवरी के महीने में विजय शेखर शर्मा ने दक्षिण दिल्ली की एक DCP की गाड़ी को ठोक दिया था। हालांकि बाद में उन्हें गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया था। विजय शेखर शर्मा की गिरफ्तारी और जमानत की खबर पहले मीडिया से छिपाई गई थी। हालांकि अब इसकी जानकारी सामने आई है। न्यूज एजेंसी ANI ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

विजय शेखर शर्मा की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि कैशबैक के बदले फालतू स्टिकर देने के लिए Paytm के फाउंडर और CEO विजय शेखर शर्मा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

 

 

 

 

इस बीच Paytm की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। और उसके सामने एक बड़ी दिक्कत आ गई है। स्मॉल फाइनेंस बैंक (Paytm Small Finance Bank) का सपना देख रहे पेटीएम को बड़ा झटका लगा है। रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को नए खाते खोलने से रोक दिया है। इतना ही नहीं इसके ऑडिट कराने के भी आदेश दिए गए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.