May 1, 2024, 1:44 am

Lucknow News: जन्मदिवस पर बोलीं बसपा सुप्रीमो मायावती, अयोध्या जाने पर करेंगे विचार

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday January 15, 2024

Lucknow News: जन्मदिवस पर बोलीं बसपा सुप्रीमो मायावती, अयोध्या जाने पर करेंगे विचार

Lucknow News: सोमवार को बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन बसपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बसपा सुप्रीमो मायावती को जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर लखनऊ स्थित बसपा कार्यालय को सजाया गया है। कार्यकर्ताओं ने अपनी तरह पोस्टर-बैनर लगाकर उन्हें बधाई दी।

क्या है पूरा मामला

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बसपा किसी से गठबंधन नही करेगी। चुनाव के बाद उचित भागीदारी मिलने पर समर्थन दिया जा सकता है। लेकिन यह समर्थन मुफ्त मे नहीं दिया जाएगा। अपने जन्मदिन पर मीडिया को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि विपक्ष के इंडिया गठबंधन को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बसपा के लोगों को गुमराह करने के लिए गिरगिट की तरह रंग बदला है।

Advertisement
Advertisement

उससे बसपा के लोगों को सतर्क रहना होगा। आकाश आनंद को उत्तराधिकारी बनाने के बाद मेरे जल्द संन्यास लेने की फर्जी खबरें चलाई जा रही हैं। मैं अंतिम सांस तक बसपा को मजबूत करने का काम करती रहूंगी। उन्होंने कहा कि ईवीएम में धांधली की खबरें मिल रही हैं। विदेशों की तरह यहां भी यह व्यवस्था खत्म हो सकती है। इसमें बदलाव भी हो सकता है तब बसपा का वोट प्रतिशत भी बढ़ जाएगा।

अयोध्या जाने पर करेंगे विचार

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि उनको राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला है लेकिन अभी जाने पर विचार नहीं किया है। उनकी पार्टी को इस आयोजन पर कोई आपत्ति नहीं है। भविष्य में मस्जिद बनती है तो उसमें भी आपत्ति नहीं होगी।

यह भी पढ़ें…

Greater Noida West News: सोसायटी में कुत्ते को बिना मजल ले जाने को लेकर हुए विवाद के बाद महिला से एक व्यक्ति की मारपीट, वीडियो वायरल

सजाया गया बसपा कार्यालय

बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन है। इस अवसर पर बसपा के प्रदेश कार्यालय को सजाया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्हें बधाई दी और कहा कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। इसी तरह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी पत्र जारी कर मायावती को शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.