April 26, 2024, 3:02 pm

‘मोहब्बतें गर्ल’ की फिर होगी शादी। लिएंडर पेस के साथ लेंगी सात फेरे। गूंजेगी शहनाई

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday May 7, 2022

‘मोहब्बतें गर्ल’ की फिर होगी शादी। लिएंडर पेस के साथ लेंगी सात फेरे। गूंजेगी शहनाई

Bollywood News : टेनिस स्टार लिएंडर पेस (Leander Paes) और बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा (Kim Sharma) दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे है। आज कल दोनों की फोटोज भी सोशल मीडिया (Social Media) पर छाई हुई हैं। इस बीच अब दोनों के रिलेशनशिप को लेकर एक नया अपडेट आ रही है। खबर आ रही है कि दोनों जल्दी ही शादी करने वाले है।

किम शर्मा और लिएंडर पेस दोनों जल्द शादी कर अपने रिश्ते को नया नाम देने वाले हैं। दोनों के रिश्ते के लिए परिवार का आशीर्वाद भी मिल गया है। इसलिए अब जल्द दोनों शादी कर दूल्हा-दुल्हन बनने की तैयारी कर रहे हैं।

कोर्ट मैरिज करेंगे किम-लिएंडर
बताया जा रहा है कि ये शादी बॉलीवुड की दूसरी शादियों की तरह नहीं होगी। दोनों ने फैसला किया है कि वो कोर्ट मैरिज करेंगे। बताया जा रहा है कि किम के बांद्रा वाले घर पर दोनों पैरेंट्स मिले थे। वहीं, ये डिसाइड किया गया कि अब दोनों के रिश्ते को नया नाम दिया जाए।

किम की दूसरी और लिएंडर तीसरी शादी
दरअसल, ये शादी किम की दूसरी और लिएंडर दोनों की ये तीसरी शादी होगी। किम शर्मा ने साल 2010 में बिजनेसमैन अली पुनजानी से शादी की थी। शादी के 6 साल बाद में दोनों का तलाक हो गया था। वहीं, लिएंडर पेस की बात करें तो, उनकी दो शादी पहले ही चुकी है।

पहली शादी एक्ट्रेस महिमा चौधरी से हुई थी। ये शादी साल 2000 से 2003 तक चली थी। इसके बाद वह संजय दत्त की एक्स वाइफ रिया पिल्लई के शादी की। जिसे उन्हें एक बेटी भी हुई, लेकिन साल 2014 में रिया से भी उनका तलाक हो गया।

यह भी पढ़ें :- देश का पहला रैपिड ट्रेन कैसा होगा, यहां देखें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.