May 18, 2024, 10:40 am

बिल्डरों पर फिर गिरेगी गाज, अथॉरिटी करेगी 500 करोड़ की नीलामी

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday March 14, 2022

बिल्डरों पर फिर गिरेगी गाज, अथॉरिटी करेगी 500 करोड़ की नीलामी

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की वापसी के साथ ही बेइमान बिल्डरों के एक बार फिर से बुरे दिन आने शुरु हो गए हैं। खास बात यह है कि ऐसे बिल्डरों से देनदारी वसूले जाने की ना केवल तैयारी तेज हो गई है बल्कि एक-एक कर इनका हिसाब किताब पूरा किया जा रहा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने कार्रवाई तेज कर दी है।

कितने बिल्डर्स पर कार्रवाई ?

जिसके बाद 40 बकाएदार बिल्डर्स की 500 करोड़ों की संपत्ति नीलाम की जाएगी। नोएडा अथॉरिटी, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और यमुना अथॉरिटी को नीलामी के लिए अधिकृत किया गया है।

अब तीनों अथॉरिटी अपने क्षेत्र में बिलडर्स की संपत्ति नीलाम करके बकाया की वसूली करेगी। 350 से ज्यादा फ्लैटों और दुकानों की नीलामी होगी। जानकारी के मुताबिक  500 करोड़ की संपत्ति डीएम की देख-रेख में जब्त की जाएगी। और उसके बाद निलामी होगी। इस निलामी प्रक्रिया से बिल्डर सुपरटेक को सबसे बड़ा झटका लगने वाला है।  सुपरटेक सबसे बड़ा बकायादार है। सुपरटेक से करीब 1 अरब 24 करोड़ से ज्यादा का बकाया वसूल किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.