May 6, 2024, 5:54 pm

Haryana CM Nayab Singh Saini: नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम, 5 बजे लेंगे शपथ

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday March 12, 2024

Haryana CM Nayab Singh Saini: नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम, 5 बजे लेंगे शपथ

Haryana CM Nayab Singh Saini : कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम चुन लिए गए हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी। ओबीसी समुदाय के बड़े नेताओं में शामिल सैनी मनोहर लाल के करीबी हैं। नायब सैनी(Haryana CM Nayab Singh Saini)25 जनवरी 1970 को अंबाला के गांव मिर्जापुर माजरा में सैनी परिवार में जन्मे थे। वे बीए और एलएलबी हैं। सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं। सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं। उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। वे साल 2002 में युवा मोर्चा बीजेपी अंबाला से जिला महामंत्री बने। इसके बाद साल 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला में जिला अध्यक्ष रहे। सैनी 2009 में किसान मोर्चा भाजपा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री भी रहे। 2012 में वे अंबाला भाजपा के जिला अध्यक्ष बने। आरएसएस के समय से सैनी को मनोहर लाल का करीबी माना जाता है। सूत्र बताते हैं कि सीएम ने ही उन्हें कुरुक्षेत्र से टिकट देने की पैरवी की थी।  2014 में सैनी ने नारायणगढ़ विधानसभा से चुनाव जीता। साल 2016 में वे हरियाणा सरकार में मंत्री पद पर रहे। पिछले लोकसभा चुनाव में वे कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए। कुछ समय पहले ही उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी।

ओबीसी वर्ग से संबंध रखते हैं नायब

नायब सिंह सैनी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से ताल्लुक रखते हैं और वह कुरुक्षेत्र से एमपी  हैं। नायब सिंह को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का खास भी समझा जाता है। भाजपा के साथ उन्होंने अपना राजनीतिक सफर भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी के रूप में साल 1996 से शुरू किया और साथ मिलकर साल 2000 तक काम किया।  इसके बाद साल 2002 में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी अंबाला से वह जिला महामंत्री रहे। इसके बाद उन्होंने साल 2005 में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पर रहे।

यह भी पढ़ें:

Haryana Political Crisis: मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, अब शपथ ग्रहण समारोह होगा

कुरुक्षेत्र से रहे हैं सांसद

नायाब सिंह सन् 2009 में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री के पर पर आसीन रहे। साल 2012 में भारतीय जनता पार्टी से वह जिलाध्यक्ष रहे। सन् 2014 मे नायाब नारायण गढ़ विधानसभा से विधायक बने और फिर साल 2015 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे। वह साल 2019 में कुरुक्षेत्र सांसद रहे। अब वह हरियाणा में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पद पर आसीन हैं।

प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर

वो साल 2002 में युवा मोर्चा बीजेपी अंबाला से जिला महामंत्री बने रहे। इसके बाद साल 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला में जिला अध्यक्ष पर बने रहे। नायब सिंह सैनी ने साल 2009 में किसान मोर्चा भाजपा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री रहे। साल 2012 में बीजेपी अंबाला से जिला अध्यक्ष रहे। साल 2014 में वो नारायणगढ़ विधानसभा से विधायक बने। इसके बाद साल 2016 में वो हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे। वहीं, वो साल 2019 में कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए। इसके बाद आज उन्हें केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.