April 28, 2024, 6:27 am

Ghaziabad News: महापौर सुनीता दयाल ने निगम कार्यालय पर फहराया तिरंगा, कर्तव्य पालन की दिलाई शपथ

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday January 27, 2024

Ghaziabad News: महापौर सुनीता दयाल ने निगम कार्यालय पर फहराया तिरंगा, कर्तव्य पालन की दिलाई शपथ

Ghaziabad News: गाजियाबाद में गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में सुबह साढ़े आठ बजे महापौर सुनीता दयाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान नगर निगम कार्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। महापौर ने नगर निगम कर्मचारियों को ईमानदारीपूर्वक अपने कर्तव्य का पालन करने की शपथ नगर निगम कर्मचारियों को दिलाई। इसके बाद नवयुग मार्केट में रैली भी निकाली गई।

क्या है पूरा मामला

खबर के अनुसार गाजियाबाद में गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में सुबह साढ़े आठ बजे महापौर सुनीता दयाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान नगर निगम कार्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमे विभिन्न कलाकारों ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियां दीं।इस अवसर पर महापौर सुनीता दयाल ने नगर निगम कर्मचारियों को ईमानदारीपूर्वक अपने कर्तव्य का पालन करने की शपथ नगर निगम कर्मचारियों को दिलाई। इसके बाद नवयुग मार्केट में नगर पालिका बालिका इंटर कालेज से रैली भी निकाली गई, जिसमें प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील जनता से की गई।कार्यक्रम के अंत में शहीद स्थल पर नगर आयुक्त और महापौर द्वारा बलिदानियों के स्वजन को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें…

Greater Noida News: आईएएस मेधा रूपम बनी ग्रेटर नोएडा की सीईओ, कुछ दिनों के लिए सम्हालेंगी अतिरिक्त कार्यभार

Leave a Reply

Your email address will not be published.