April 28, 2024, 11:52 am

Farmers Protest: आंदोलन में बोले राकेश टिकैत, सरकार हर बार बजट में किसानों को दे रही है धोखा…

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday February 9, 2024

Farmers Protest: आंदोलन में बोले राकेश टिकैत, सरकार हर बार बजट में किसानों को दे रही है धोखा…

Farmers Protest: किसान आंदोलन की पूरे देश में चर्चा है। किसान अपनी मांगों की पूर्ति को लेकर लंबे समय से ग्रेनो प्राधिकरण पर धरना दे रहे थे। लेकिन वहां पर काम न बनाता देख किसानों ने गुरुवार को दिल्ली की तरफ कूच किया था। किसानों की पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय  प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार पर कड़ा वार किया। उन्होंने कहा कि हर बार बजट में किसानों के साथ छल किया जाता है। सरकार किसानों को एमएसपी नहीं दे रही है। अब किसानों के मुद्दे पर 16 फरवरी को देश भर में चक्का जाम और 14 मार्च को दिल्ली कूच का ऐलान किया गया है।

क्या है पूरा मामला

खबर के मुताबिक (Farmers Protest) भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बृहस्पतिवार को जेवर क्षेत्र के गांव मेहंदीपुर में आयेाजित पंचायत में पहुंचे। पंचायत में उन्होंने कहा कि हर बार बजट में किसानों के साथ छल किया जाता है। सरकार किसानों को एमएसपी नहीं दे रही है। अब किसानों के मुद्दे पर 16 फरवरी को देश भर में चक्का जाम और 14 मार्च को दिल्ली कूच का ऐलान किया गया है।

वहीं संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा गौतमबुद्ध नगर में एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। गांव का विस्थापन हो रहा है, लेकिन किसानों को उनके घर और घर के बराबर जमीन नहीं दी जा रही। भूमि अधिग्रहण बिल में पिछले काफी समय से बदलाव नहीं किया गया।  इस मौके पर सुनील प्रधान, अनित कसाना, सुरेंद्र ढाक, राजीव मलिक, रॉबिन नागर, धनीराम, योगेश भाटी, संदीप खटाना, सुंदर खटाना, अविनाश तंवर, सुंदर भूड़ा, ललित चौहान, बेली भाटी, नरेंद्र नागर, सुभाष, अजीत पाल, इंद्रेश, अजीत गैराठी, धर्मपाल, सुभाष व अरविंद लोहिया आदि किसान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें…

Aastha Special Train: फरवरी की इन तारीखों को गाजियाबाद से अयोध्या चलेगी आस्था स्पेशल ट्रेन, बुकिंग शुरू

इन गावों में किसानों का धरना जारी, 12 को महापंचायत

ऐच्छर गांव में किसानों का धरना जारी है। किसानों ने 12 फरवरी को महापंचायत बुलाई है। समिति के प्रवक्ता ब्रिजेश भाटी ने कहा कि धरनास्थल पर 12 फरवरी को होने वाली महापंचायत में किसान संगठनों और राजनीतिक पार्टियों को आमंत्रित किया जाएगा। महापंचायत में आगे की रणनीति तय होगी। बृहस्पतिवार को धरने में सुंदर भाटी, रामचंद पाल, सहदेव भाटी, मोहित भाटी, विनोद भाटी, देवेश भाटी, आस मोहम्मद, प्रमोद, रतनकौर, राजकली देवी, सुनीता देवी, साहिना, सरिफात, अनिशा, मेहरूनिशा, असमा, रहीसा, पार्वती व गीतापाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.