March 29, 2024, 5:55 am

अब दिल्ली-एनसीआर में इस दिन होगी बारिश, घर से निकलने से पहले इस खबर को जरूर पढ़ लें

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday May 5, 2023

अब दिल्ली-एनसीआर में इस दिन होगी बारिश, घर से निकलने से पहले इस खबर को जरूर पढ़ लें

दिल्ली एनसीआर के लिए इन दिनों मौसम उटपटांग हो रखा है। एसी छोड़िए लोग फैन चलाने से भी कतरा रहे हैं क्योंकि तापमान में जबरदस्त गिरावट हो रखी है। मई के महीने में हुई बारिश ने गर्मी के एहसास को ही खत्म कर दिया।

कितने साल का रिकॉर्ड टूटा?

मई अमूमन गर्म रहता है, लेकिन इस बार यह महीना सभी को हैरत में डाल रखा है। गुरुवार को चालीस साल बाद दिल्ली की सबसे ठंडी सुबह रही, वहीं घने कोहरे ने भी लोगों को चौंका दिया।

दिल्ली में 1982 के बाद सबसे कम 15.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि 54 साल में तीसरी बार सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले सबसे कम न्यूनतम तापमान दो मई 1969 को 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह ऑल टाइम रिकॉर्ड भी है। दो मई 1982 को तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कोहरा क्यों हुआ?

मई के महीने में आमतौर पर गर्मी रहती है, कुछ जगहों पर लू भी चलती है। लेकिन गुरुवार को ठंड के साथ कोहरा भी नजर आया। मई में कोहरा नहीं होता है, लेकिन कल नमी काफी थी, हवा की रफ्तार भी कम थी। साथ ही, न्यूनतम तापमान भी कम रहा इस कारण से कोहरे के हालात बने।  जब पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) पास होता है तब ऐसी स्थितियां बनती हैं जो कोहरे का कारण बनती हैं।

Read It:-

400 रुपये के निवेश से बनाए 10 लाख का पोर्टफोलियो, इस आइडिया से बदल जाएगी किस्मत

दिल्ली में तापमान

अधिकतम तापमान की बात करें तो यह सामान्य से सात डिग्री कम 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार की सुबह 8.30 बजे तक 29.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश पीतमपुरा इलाके में 56 मिमी दर्ज की गई।

दिल्ली के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री के बीच रहा जबकि रिज में अधिकतम तापमान 30.6 व न्यूनतम तापमान सबसे कम 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। एनसीआर में न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह दिल्ली के मुकाबले में थोड़ा ज्यादा रहा। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 30.8 व न्यूनतम तापमान 16.2, नोएडा में अधिकतम तापमान 31.9 व न्यूनतम तापमान 17.4 और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 33.6 व न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अब कब होगी बारिश ?

जिस तरह से मौसम में बदलाव हो रहे हैं, उसके बाद से सब यही जानना चाहते है कि अब आगे बारिश कब होगी.? मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इस कारण छह व सात मई को हल्की बूंदाबांदी होगी। सात को मामूली तापमान गिरेगा, लेकिन उसके बाद से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी और गर्मी का अहसास होगा। यानी कल तक आपको ठंड का एहसास होगा उसके बाद से गर्मी का असर दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें:-

Aligarh Road Accident:सड़क हादसे में यूट्यूबर की मौत, 300 की स्पीड वीडियो बनाते हुआ हादसा

Leave a Reply

Your email address will not be published.