May 12, 2024, 6:14 am

Delhi Metro News: इस मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा अचानक गिरने से मचा हड़कंप, एक की मौत…कई घायल

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday February 8, 2024

Delhi Metro News: इस मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा अचानक गिरने से मचा हड़कंप, एक की मौत…कई घायल

Delhi Metro News: राजधानी दिल्ली में गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ है। गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का हिस्सा अचानक से ढह गया। दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसा पिंक लाइन मेट्रो स्टेशन पर हुआ है। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। वहीं कुछ अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मौके पर दमकल की चार गाड़ियां मौजूद हैं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस फोर्स भी घटनास्थल पर मौजूद है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Metro News) में गुरुवार को गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म की साइड वॉल का एक हिस्सा गर गया। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जिससे पांच लोग घायल हो गए, उन्हें तुरंत चिकित्सा के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। जहां, घायलों में से एक की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। सड़क को बंद कर दिया गया है। जब हादसा हुआ तब सड़क पर कई लोग मौजूद थे। राहगीर आ-जा रहे थे। अचान गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का साइड स्लैब गिरा। जिसकी चपेट में आने से कुछ लोग घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना के बाद से इस लाइन में मेट्रो ट्रेन को फिलहाल सिंगल लाइन से संचालित किया गया। डीएमआरसी मृतकों के परिजनों को 15 लाख रुपये का मुआवजा देगी। जो गंभीर रुप से घायल हैं उन्हे 2.50 लाख और मामूल चोट वालों को 50 हजार का मुआवजा देने का एलान किया है।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे गोकलपुरी मेट्रो स्टेशन की चारदीवारी (पूर्वी तरफ) का एक हिस्सा नीचे सड़क पर गिर गया। एक व्यक्ति मलबे में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। पुलिस कर्मियों ने कुछ लोगों की मदद से मलबे में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला। जो घटना के वक्त अपनी स्कूटी पर सवार था। घायलों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें…

Dog Issues In Noida: कुत्तों के लिए बनाए नियम तो भुगतनी होगी सजा, AOA-RWA पर होगी FIR…डीएम ने दिए निर्देश

घटना के बाद डीसीपी नॉर्थ ईस्ट जॉय टिर्की ने कहा कि हादसे में कम से कम 3 से 4 लोग घायल हो गए। एक शख्स मलबे में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं हैं। जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस और मेट्रो स्टाफ मौके पर मौजूद हैं। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.