May 6, 2024, 10:36 pm

पहले गला दबाई फिर ओवन में डाला, मां ने अपनी लाडली को मार डाला

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday March 21, 2022

पहले गला दबाई फिर ओवन में डाला, मां ने अपनी लाडली को मार डाला

वो उसकी लाडली थी। पूरे 9 महीने कोख में रखकर उसे जन्म दिया था। खूब लाड प्यार से लालन-पालन भी कर रही थी। लेकिन एक दिन कुछ ऐसा हुआ कि जन्म देने वाली मां ही अपनी लाडली का मर्डर कर दिया। सुन कर कलेजा कांप जाएगा आपका। लेकिन यही हकीकत है। दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में रहने वाली एक कलयुगी मां ने अपनी ही 2 महीने की बेटी का कत्ल कर दिया। मां ने पहले अपनी बेटी का गला दबाया और फिर मासूम को ओवन में डाल दिया। दिल दहला देने वाली यह घटना मालवीय नगर इलाके के चिराग दिल्ली गांव की है। फिलहाल पुलिस ने मां की बर्बरता का शिकार हुए बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है। पता लगा रही है कि जन्म देने वाली मां ने ही हत्या क्यों कर दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published.