May 15, 2024, 9:15 am

Bharat Ratna Award: एक ही साल पांच लोगों को भारत रत्न की घोषणा के बाद लोगों ने उठाए सवाल, जानें क्या हैं नियम

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday February 10, 2024

Bharat Ratna Award: एक ही साल पांच लोगों को भारत रत्न की घोषणा के बाद लोगों ने उठाए सवाल, जानें क्या हैं नियम

Bharat Ratna Award: साल 2024 में भारत रत्न सम्मान के लिए देश की पांच हस्तियों के नामों की घोषणा हो चुकी है। बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने के ऐलान के बाद पीएम मोदी ने तीन और हस्तियों को इस सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा कर दी है। जिसके बाद अब तक इस साल पांच लोगों को भारत रत्न देने की ऐलान किया जा चुका है।ऐसे में कई लोग सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का मानना है की एक ही साल में इतने लोगों को एक साथ भारत रत्न सम्मान नही दिया जा सकता है। लोगो की आसंका कहां तक सही इसके लिए जानते हैं की देश के सर्वोच्च सम्मान के लिए किन नियमो का पालन जरूरी है?

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार  (Bharat Ratna Award) ने साल 2024 की शुरुआत में ही कर्पूरी ठाकुर, लालकृष्ण आडवाणी , पूर्व पीएम नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। कुल मिलाकर अभी तक इस साल में पांच हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। भारत रत्न की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर बधाई देने तांता लग गया लेकिन उन सभी बधाईयों और शुभकामनाओं के बीच कुछ लोग एक साल में 5 लोगों को भारत रत्न देने पर सवाल उठा रहे हैं ? इसके साथ ही कई लोगों के मन में ये भी सवाल है कि एक साल में कितने लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा सकता है। अगर आप भी इसी सवाल का जवाब खोज रहे हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि एक साल में कितने लोगों को भारत रत्न मिल सकता है।

एक साल में कितने लोगों को मिल सकता है भारत रत्न

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार एक साल में अधिकतम तीन लोगों को ही भारत रत्न से सम्मानित किया जा सकता है। हालांकि इस साल 2024 में भारत रत्न के लिए पांच लोगों के नाम की घोषणा की गई है। ऐसे में अब सरकार ने नियमों में कुछ बदलाव किए हैं या फिर इन 5 हस्तियों में से कुछ को 2024 से पहले के किसी वर्ष में सम्मानित करने का फैसला किया है, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

भारत रत्न किसे दिया जाता है

भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इस पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। ये पुरस्कार उन्हीं व्यक्तियों को दिया जाता है। उसके फैसलों या कार्यों से देश का विकास हुआ हो। बता दें कि देश का पहला भारत रत्न पुरस्कार 1954 में देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को दिया गया था।

यह भी पढ़ें…

Residents Strike In Noida: नोएडा के स्पेक्ट्रम मॉल के सामने लोग करेंगे भूख हड़ताल, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप…

कौन-कौन से साल नहीं दिया गया भारत रत्न

भारत रत्न पुरस्कार देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। ये पुरस्कार हर साल किसी को नहीं दिया जाता है। अब तक साल 1956, 1959, 1960, 1964, 1965, 1967, 1968-70, 1972-74, 1977-79, 1981, 1982, 1984-86, 1993-96, 2000, 2002-08, 2010-13, 2020-22 और 2023 में भारत रत्न किसी को भी नहीं दिया गया।

1999 में चार हस्तियों को भारत रत्न दिया गया था

1999 में जब देश में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी उस वक्त भारत में एक साल में सबसे ज्यादा भारत रत्न दिए गए थे। उस साल तीन नहीं चार बड़ी हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.