May 2, 2024, 7:36 am

Bharat Ratna Award: भारत रत्न अवार्ड के लिए तीन और हस्तियों के नामों का हुआ ऐलान, जानें पूरी खबर

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday February 9, 2024

Bharat Ratna Award: भारत रत्न अवार्ड के लिए तीन और हस्तियों के नामों का हुआ ऐलान, जानें पूरी खबर

Bharat Ratna Award: इस साल के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए तीन और नए नामों की घोषणा की गई है। इस तरह अब तक पांच हस्तियों के नाम का एलान किया जा चुका है। आज के तीन नामों से पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आणवाणी को भी यह सम्मान देने का एलान हो चुका है। केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने का एलान किया है। वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न देने का एलान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘एक्स’ पर इसका एलान किया।

क्या है पूरा मामला

खबर के अनुसार (Bharat Ratna Award)  केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने का एलान किया है। वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न देने का एलान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘एक्स’ पर इसका एलान किया। प्रधानमंत्री मोदी एक के बाद एक तीन ट्वीट कर के तीनों हस्तियों के बारे में लिखते हुए उन्हें यह सम्मान देने की घोषणा की। इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आणवाणी को भी यह सम्मान देने का एलान हो चुका है। आडवाणी को छोड़कर बाकी चारों हस्तियों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा।

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने से जुड़ा प्रधानमंत्री का ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर के कहा कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी निष्ठा पूरे देश को प्रेरणा देती है।

यह भी पढ़ें…

Chandigarh Bus Service: चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए शुरू हुई बस सर्विस, किराया मात्र इतने रुपए…

Leave a Reply

Your email address will not be published.