May 10, 2024, 9:29 pm

बैंक लॉकर से 80 लाख का सोना गायब, आप कितने सुरक्षित ?

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday March 3, 2022

बैंक लॉकर से 80 लाख का सोना गायब, आप कितने सुरक्षित ?

अगर आप भी बैंक में लॉकर रखते हैं तो सावधान हो जाइए। क्योंकि आपके लॉकर पर चोरों की पैनी नजर है। उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में लॉकर से चोरी की घटना के बाद सनसनी मची है। पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर में रखे 80 लाख रुपये कीमत का सोना चोरी हो गया है। 80 लाख रुपये के गोल्ड चोरी के बाद हड़कंप मचा है।

किसने चुराया 80 लाख का सोना ?
www.gulynews.com ने इस बारे में गाज़ियाबाद के सिटी एसपी निपुन अग्रवाल से बात की। सिटी एसपी निपुन अग्रवाल ने जानकारी दी है कि पीड़ित प्रियंका गुप्ता का यह लॉकर है। उन्होंने नवंबर 2019 में इस लॉकर को ऑपरेट किया था। उसके बाद कोविड के बाद जब वह बैंक में अपने लॉकर को आपरेट करने पहुंची तो लॉकर नहीं खुला। बैंक कर्मचारियों ने गोदरेज कंपनी से की मेकर को बुलाकर जब लॉकर खुलवाया तो प्रियंका का आरोप है कि लॉकर में ज्वेलरी कम थे साथ ही उसमें रखा कपड़ा भी उनका नहीं है।

 

‘FIR दर्ज कर छानबीन जारी है, जल्द ही मामले का खुलासा होगा’ – निपुन अग्रवाल, सिटी एसपी, गाज़ियाबाद

 

 

कहां तक पहुंची जांच ?
अबतक की मिली जानकारी के मुताबिक बैंक लॉकर से ज्वेलरी चोरी के इस मामले में बैंक के ही कर्मचारियों की सांठ-गांठ है। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है। पता लगा रही है कि बैंक के लॉकर से सोना किसने चोरी किया।
आपको बता दें कि यह पूरा मामला गाज़ियाबाद के नेहरू नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक का है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और चोरों का पता लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.